मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

भोपाल (म.प्र.)

On

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के बाद ठिठुरन बढ़ी, इंदौर–उज्जैन में धूप, 8 फरवरी से मौसम में बदलाव के संकेत

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव के समाप्त होते ही प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तरी हवाओं के कारण दिन और रात दोनों समय ठिठुरन बढ़ गई है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुछ शहरों में सुबह के समय कोहरे के बाद धूप खिली रही।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते एक सप्ताह से प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी था, जो गुरुवार को पूरी तरह थम गया। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात ग्वालियर सहित आठ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। वहीं, 30 से अधिक जिलों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा।

प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, जहां पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहा। रीवा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, खजुराहो में 8.2 डिग्री, दतिया में 8.4 डिग्री, दमोह और सतना में 9.6 डिग्री तथा पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर में भी ठंड का असर अधिक रहा और यहां तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर, उज्जैन और मुरैना में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को दिन में कुछ राहत मिली, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही।

कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी देखने को मिला। दिल्ली से मध्य प्रदेश आने वाली कई ट्रेनों की समय-सारिणी प्रभावित हुई है। मालवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के देरी से चलने की सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा गया। अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

7 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्का कोहरा रह सकता है, हालांकि बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। 8 फरवरी से एक नए मौसम सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव और आगे चलकर बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रदेशवासियों को ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/impact-of-cold-intensifies-in-madhya-pradesh-minimum-temperature-below/article-45458

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.