पत्नी के बॉयफ्रेंड को मारकर जंगल में जलाया, भांजे के साथ संबंध देख पति हुआ भड़क

Gariyaband, cg

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र के गरियाबंद जिले के खरपदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक विशाल सोनवानी (35) की हत्या उसके भांजे और पत्नी के रिश्ते को लेकर हुई। आरोपी पति केशव नागेश ने अपने भांजे विशाल को गला घोंटकर मार डाला और फिर उसकी लाश व बाइक को जंगल में आग लगा दी।

पति ने पत्नी के अवैध संबंध देख गुस्से में की हत्या

जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को विशाल और आरोपी केशव की पत्नी ममता के बीच अवैध संबंध थे, जिसे केशव ने देख लिया। गुस्से में उसने विशाल की बेरहमी से पिटाई की। लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ, बाद में उसने ममता के दो भाइयों ईश्वर और सागर सुनानी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पत्नी ने फोन कर बुलाया युवक को जंगल में

ममता ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल को जंगल में बुलाया। खरपदर गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर, सीनापाली थाना क्षेत्र के जंगल में शाम को मिलने का प्लान बनाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपी, ममता और उसके भाई पहले से मौजूद थे। तीनों ने शराब पी और फिर विशाल पर हमला कर दिया।

टॉवेल से गला घोंटकर हत्या, फिर लाश और बाइक को जलाया

चारों आरोपियों ने टॉवेल से विशाल का गला घोंटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए बाइक और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, लाश पूरी तरह से जल नहीं सकी और आधी जली हुई लाश जंगल में छुपा दी गई।

अधजली लाश मिलने पर मची सनसनी

22 मई को जंगल के पास गए कुछ ग्रामीणों ने अधजली लाश देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव की पहचान विशाल सोनवानी के रूप में की। मृतक की गुमशुदगी 16 मई को देवभोग थाने में दर्ज की गई थी।

कॉल डिटेल्स से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने विशाल के फोन रिकॉर्ड से ममता और आरोपी पति के लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने 10 घंटे के भीतर केशव, ममता और उनके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली।

पुलिस ने बरामद किए शराब के बोतल व अन्य साक्ष्य

सीनापाली थाना प्रभारी रश्मिना प्रधान ने बताया कि आरोपीयों के पास से शराब की बोतल, मोबाइल और कई पाउच बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के बाद सबूत मिटाने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी के बॉयफ्रेंड को मारकर जंगल में जलाया, भांजे के साथ संबंध देख पति हुआ भड़क

Gariyaband, cg

पति ने पत्नी के अवैध संबंध देख गुस्से में की हत्या

जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को विशाल और आरोपी केशव की पत्नी ममता के बीच अवैध संबंध थे, जिसे केशव ने देख लिया। गुस्से में उसने विशाल की बेरहमी से पिटाई की। लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ, बाद में उसने ममता के दो भाइयों ईश्वर और सागर सुनानी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पत्नी ने फोन कर बुलाया युवक को जंगल में

ममता ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल को जंगल में बुलाया। खरपदर गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर, सीनापाली थाना क्षेत्र के जंगल में शाम को मिलने का प्लान बनाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपी, ममता और उसके भाई पहले से मौजूद थे। तीनों ने शराब पी और फिर विशाल पर हमला कर दिया।

टॉवेल से गला घोंटकर हत्या, फिर लाश और बाइक को जलाया

चारों आरोपियों ने टॉवेल से विशाल का गला घोंटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए बाइक और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, लाश पूरी तरह से जल नहीं सकी और आधी जली हुई लाश जंगल में छुपा दी गई।

अधजली लाश मिलने पर मची सनसनी

22 मई को जंगल के पास गए कुछ ग्रामीणों ने अधजली लाश देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव की पहचान विशाल सोनवानी के रूप में की। मृतक की गुमशुदगी 16 मई को देवभोग थाने में दर्ज की गई थी।

कॉल डिटेल्स से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने विशाल के फोन रिकॉर्ड से ममता और आरोपी पति के लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने 10 घंटे के भीतर केशव, ममता और उनके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली।

पुलिस ने बरामद किए शराब के बोतल व अन्य साक्ष्य

सीनापाली थाना प्रभारी रश्मिना प्रधान ने बताया कि आरोपीयों के पास से शराब की बोतल, मोबाइल और कई पाउच बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के बाद सबूत मिटाने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6832c3ce96b15/article-22137

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.