कवर्धा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बस खेत में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

Kawardha, cg

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कोरबा से कवर्धा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

कोयले से लदा ट्रेलर पेड़ से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला

गौरेला-अनूपपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोयले से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और सड़क पर पलट गया। यह हादसा गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ, जिसमें गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद पेड़ तक उखड़ गया। वाहन मध्यप्रदेश के रामपुर से छत्तीसगढ़ के चांपा-जांजगीर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

कवर्धा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बस खेत में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

Kawardha, cg

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

कोयले से लदा ट्रेलर पेड़ से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला

गौरेला-अनूपपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोयले से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और सड़क पर पलट गया। यह हादसा गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ, जिसमें गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद पेड़ तक उखड़ गया। वाहन मध्यप्रदेश के रामपुर से छत्तीसगढ़ के चांपा-जांजगीर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-accident-in-kawardha-uncontrolled-bus-overturned-in-farm-more/article-22145

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.