गर्मियों में सावन जैसी फुहारें: एमपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, लू से जूझेंगे कुछ इलाके

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मई का महीना इस बार कुछ अलग ही अंदाज़ में सामने आया है।

जहां आमतौर पर इस समय तेज गर्मी और लू का प्रकोप रहता है, वहीं इस बार मौसम ने करवट ली है और सावन-भादों जैसी बारिश, ओले और आंधी का दौर देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक रुख बदला, और गुरुवार को भी हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

बुधवार को ओले-बारिश का तांडव

बुधवार को प्रदेश के 13 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई।

  • सीहोर के गांवों में ओले गिरे।

  • भोपाल-इंदौर में दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी रही, लेकिन बाद में हल्की बारिश ने राहत दी।

  • विदिशा, रतलाम, धार, रायसेन, सागर, बालाघाट, नर्मदापुरम, रीवा और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में भी बारिश का सिलसिला चलता रहा।

कहीं बारिश, कहीं लू: खजुराहो बना ‘तपता ताज’

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने चक्रवात और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश का मौसम प्रभावित हुआ है।

  • खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46°C दर्ज हुआ।

  • नौगांव 45.2°C, टीकमगढ़ 44.5°C, गुना 44.4°C, शिवपुरी 44.2°C, सतना 43.6°C और दमोह में तापमान 42°C रहा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार, 23 मई को इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है:

 ऑरेंज अलर्ट (तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना):
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर

 येलो अलर्ट (आंधी और बारिश की संभावना):
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, शाजापुर, शहडोल, उमरिया, रीवा, मऊगंज, रायसेन, विदिशा, देवास, धार, रतलाम, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम

इन जिलों में लू का कहर जारी रहेगा

जहां एक ओर कई जिले बारिश से राहत पा रहे हैं, वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का खतरा बना हुआ है। इन इलाकों में गर्म हवाएं और तेज धूप से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और यह 2 जून तक चलेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून समय से पहले, यानी 15 जून तक मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

गर्मियों में सावन जैसी फुहारें: एमपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, लू से जूझेंगे कुछ इलाके

BHOPAL, MP

जहां आमतौर पर इस समय तेज गर्मी और लू का प्रकोप रहता है, वहीं इस बार मौसम ने करवट ली है और सावन-भादों जैसी बारिश, ओले और आंधी का दौर देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक रुख बदला, और गुरुवार को भी हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

बुधवार को ओले-बारिश का तांडव

बुधवार को प्रदेश के 13 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई।

  • सीहोर के गांवों में ओले गिरे।

  • भोपाल-इंदौर में दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी रही, लेकिन बाद में हल्की बारिश ने राहत दी।

  • विदिशा, रतलाम, धार, रायसेन, सागर, बालाघाट, नर्मदापुरम, रीवा और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में भी बारिश का सिलसिला चलता रहा।

कहीं बारिश, कहीं लू: खजुराहो बना ‘तपता ताज’

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने चक्रवात और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश का मौसम प्रभावित हुआ है।

  • खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46°C दर्ज हुआ।

  • नौगांव 45.2°C, टीकमगढ़ 44.5°C, गुना 44.4°C, शिवपुरी 44.2°C, सतना 43.6°C और दमोह में तापमान 42°C रहा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार, 23 मई को इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है:

 ऑरेंज अलर्ट (तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना):
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर

 येलो अलर्ट (आंधी और बारिश की संभावना):
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, शाजापुर, शहडोल, उमरिया, रीवा, मऊगंज, रायसेन, विदिशा, देवास, धार, रतलाम, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम

इन जिलों में लू का कहर जारी रहेगा

जहां एक ओर कई जिले बारिश से राहत पा रहे हैं, वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का खतरा बना हुआ है। इन इलाकों में गर्म हवाएं और तेज धूप से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और यह 2 जून तक चलेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून समय से पहले, यानी 15 जून तक मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-may-weather-like-sawan-bhadas-rain-hailstorm-and-thunderstorms-madhya/article-21732

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.