बेमेतरा: कैंसर पीड़ित नाती के इलाज के लिए भटकते रहे दादा, कलेक्टर की पहल से मिली राहत

Bemetra, cg

गरीबी, बीमारी और सिस्टम की अनदेखी से जूझते एक दादा की उम्मीद तब जगी जब बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मानवीय पहल करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। ग्राम मरतरा निवासी रामावतार चंद्राकर अपने नाती विक्की चंद्राकर के इलाज के लिए कई महीनों से सरकारी सहायता की आस में अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे।

विक्की की किडनी में कैंसर है और डॉक्टरों ने तत्काल इलाज की जरूरत बताई है। इलाज का खर्च लाखों रुपये में होने के कारण किसान परिवार के लिए यह भारी बोझ बन गया। रामावतार ने मुख्यमंत्री से अनुदान की मांग की, भरोसा भी मिला, लेकिन हकीकत में कोई मदद नहीं पहुंची। उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर कार्यालय जाकर गुहार लगाई, पर हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

हालांकि जब यह मामला मीडिया और स्थानीय समाजसेवियों के माध्यम से कलेक्टर रणबीर शर्मा तक पहुँचा, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है, और इसे आज ही रामावतार चंद्राकर के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल से अब विक्की के इलाज की राह आसान हुई है और चंद्राकर परिवार को जीवन की सबसे कठिन लड़ाई में एक नई उम्मीद मिली है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

बेमेतरा: कैंसर पीड़ित नाती के इलाज के लिए भटकते रहे दादा, कलेक्टर की पहल से मिली राहत

Bemetra, cg

गरीबी, बीमारी और सिस्टम की अनदेखी से जूझते एक दादा की उम्मीद तब जगी जब बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मानवीय पहल करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। ग्राम मरतरा निवासी रामावतार चंद्राकर अपने नाती विक्की चंद्राकर के इलाज के लिए कई महीनों से सरकारी सहायता की आस में अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे।

विक्की की किडनी में कैंसर है और डॉक्टरों ने तत्काल इलाज की जरूरत बताई है। इलाज का खर्च लाखों रुपये में होने के कारण किसान परिवार के लिए यह भारी बोझ बन गया। रामावतार ने मुख्यमंत्री से अनुदान की मांग की, भरोसा भी मिला, लेकिन हकीकत में कोई मदद नहीं पहुंची। उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर कार्यालय जाकर गुहार लगाई, पर हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

हालांकि जब यह मामला मीडिया और स्थानीय समाजसेवियों के माध्यम से कलेक्टर रणबीर शर्मा तक पहुँचा, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है, और इसे आज ही रामावतार चंद्राकर के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल से अब विक्की के इलाज की राह आसान हुई है और चंद्राकर परिवार को जीवन की सबसे कठिन लड़ाई में एक नई उम्मीद मिली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dada-kept-wandering-for-the-treatment-of-bemetara-cancer-affected/article-21779

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.