गरियाबंद में आधी रात को नकाबपोशों ने व्यवसायी के घर में की लूटपाट, 4 लाख नकद और 400 ग्राम सोना लेकर फरार

Gariyaband, cg

गरियाबंद जिले के छुरा थाना अंतर्गत चरौदा गांव में रविवार रात को एक गंभीर लूट की घटना सामने आई। दिनभर गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के समाधान शिविर के दौरान शांति बनी रही, लेकिन शाम होते ही गांव में अंधेरा छाते ही सात नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी सूर्यकांत अग्रवाल के घर में घुसकर लूटपाट की।

लुटेरों ने घर के पीछे से प्रवेश कर परिजनों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद करीब 3 से 4 लाख रुपये नकद और लगभग 400 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने मोबाइल फोन भी छीन लिए और पुलिस को सूचना न देने की धमकी दी, जिससे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोग और प्रशासन इस घटना को लेकर चिंतित हैं क्योंकि यह वारदात उसी दिन हुई जब गांव में समाधान शिविर आयोजित था। इस घटना से साफ होता है कि अपराधियों को न तो प्रशासन का डर था और न ही कानून व्यवस्था की चिंता।

प्रशासनिक अधिकारी एवं एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इलाके में सघन जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बढ़ा चुकी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

गरियाबंद में आधी रात को नकाबपोशों ने व्यवसायी के घर में की लूटपाट, 4 लाख नकद और 400 ग्राम सोना लेकर फरार

Gariyaband, cg

लुटेरों ने घर के पीछे से प्रवेश कर परिजनों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद करीब 3 से 4 लाख रुपये नकद और लगभग 400 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने मोबाइल फोन भी छीन लिए और पुलिस को सूचना न देने की धमकी दी, जिससे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोग और प्रशासन इस घटना को लेकर चिंतित हैं क्योंकि यह वारदात उसी दिन हुई जब गांव में समाधान शिविर आयोजित था। इस घटना से साफ होता है कि अपराधियों को न तो प्रशासन का डर था और न ही कानून व्यवस्था की चिंता।

प्रशासनिक अधिकारी एवं एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इलाके में सघन जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बढ़ा चुकी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-gariaband-at-midnight-masked-men-robbed-4-lakh-cash/article-22147

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.