हाईकोर्ट परिसर में मूर्ति स्थापना पर बवाल: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से वकीलों ने की मारपीट

Gwalior, MP

On

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को हिंसक रूप ले बैठा।

संविधान निर्माता की मूर्ति लगाने को लेकर भीम आर्मी और वकीलों के बीच टकराव इस हद तक पहुंच गया कि सड़क पर मारपीट और नारेबाजी होने लगी। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे हाईकोर्ट परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रतिमा स्थापना पर बार एसोसिएशन का विरोध
दरअसल, बीते दिनों अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हाईकोर्ट परिसर में कुछ वकीलों द्वारा मूर्ति लाकर लगाने की कोशिश की गई थी। इस पर बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि हाईकोर्ट की सात सदस्यीय बिल्डिंग कमेटी ने मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद अंबेडकर अनुयायी वकीलों का एक गुट क्रेन के जरिए मूर्ति स्थापित करने पहुंच गया, जिससे माहौल और गरमा गया।

वकीलों की चेतावनी के बाद पहुंची भीम आर्मी
मूर्ति लगाने के प्रयास को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से दो दिन पहले ही चेतावनी दी गई थी कि "यह गली-मोहल्ला नहीं, कोर्ट है", यहां कोई बाहरी संगठन आकर दबाव नहीं बना सकता। इसी चेतावनी के जवाब में शनिवार को भीम आर्मी नेता रूपेश केन अपनी टीम के साथ हाईकोर्ट परिसर के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने पहले से ही एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर रखी थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे कोर्ट से वकीलों के बाहर आते ही स्थिति बिगड़ गई।

मारपीट और नारेबाजी के बीच पुलिस का हस्तक्षेप
वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में ही रूपेश केन और उनके साथियों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए, मामला और भड़क गया। देखते ही देखते वीआईपी रोड जैसा इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया और स्थिति पर काबू पाया।

19 मई को तय होगी अगली कार्यवाही
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि "मूर्ति स्थापना को लेकर एक तारीख निर्धारित की गई थी, जिस पर आज निर्णय होना था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने गए और झड़प की स्थिति बन गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 मई को होगी।"

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

हाईकोर्ट परिसर में मूर्ति स्थापना पर बवाल: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से वकीलों ने की मारपीट

Gwalior, MP

संविधान निर्माता की मूर्ति लगाने को लेकर भीम आर्मी और वकीलों के बीच टकराव इस हद तक पहुंच गया कि सड़क पर मारपीट और नारेबाजी होने लगी। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे हाईकोर्ट परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रतिमा स्थापना पर बार एसोसिएशन का विरोध
दरअसल, बीते दिनों अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हाईकोर्ट परिसर में कुछ वकीलों द्वारा मूर्ति लाकर लगाने की कोशिश की गई थी। इस पर बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि हाईकोर्ट की सात सदस्यीय बिल्डिंग कमेटी ने मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद अंबेडकर अनुयायी वकीलों का एक गुट क्रेन के जरिए मूर्ति स्थापित करने पहुंच गया, जिससे माहौल और गरमा गया।

वकीलों की चेतावनी के बाद पहुंची भीम आर्मी
मूर्ति लगाने के प्रयास को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से दो दिन पहले ही चेतावनी दी गई थी कि "यह गली-मोहल्ला नहीं, कोर्ट है", यहां कोई बाहरी संगठन आकर दबाव नहीं बना सकता। इसी चेतावनी के जवाब में शनिवार को भीम आर्मी नेता रूपेश केन अपनी टीम के साथ हाईकोर्ट परिसर के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने पहले से ही एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर रखी थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे कोर्ट से वकीलों के बाहर आते ही स्थिति बिगड़ गई।

मारपीट और नारेबाजी के बीच पुलिस का हस्तक्षेप
वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में ही रूपेश केन और उनके साथियों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए, मामला और भड़क गया। देखते ही देखते वीआईपी रोड जैसा इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया और स्थिति पर काबू पाया।

19 मई को तय होगी अगली कार्यवाही
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि "मूर्ति स्थापना को लेकर एक तारीख निर्धारित की गई थी, जिस पर आज निर्णय होना था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने गए और झड़प की स्थिति बन गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 मई को होगी।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lawyers-assaulted-bawal-bhim-army-workers-on-statue-installation-in/article-21281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.