मोहन सरकार का रोजाना हवाई यात्रा पर 9 लाख का खर्च, विधानसभा में दी गई जानकारी

BHOPAL, MP

1 दिसंबर 2023 से अब तक मोहन सरकार द्वारा 666 हवाई यात्राएं की जा चुकी हैं. इस पर 32.85 करोड़ रुपये खर्च हुए.

मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद से अब तक उड़न खटोले पर सरकार 32 करोड़ 85 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी है. मुख्यमंत्री से लेकर अफसरों द्वारा पिछले एक साल के दौरान विमान और हेलिकॉप्टर से 666 यात्राएं अब तक की जा चुकी हैं. इनमें सरकारी हेलिकॉप्टर से ज्यादा निजी विमान और हेलिकॉप्टर से यात्राएं हुई हैं. विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल पर यह जानकारी सरकार ने विधानसभा में दी है.

कांग्रेस विधायक ने पूछा था सवाल

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि 1 दिसंबर 2023 से अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों द्वारा कितनी हवाई यात्राएं की गई और इन पर कितनी राशि खर्च हुई है. हवाई यात्राओं के दौरान सरकारी विमान, हेलिकॉप्टर और निजी विमान और हेलिकॉप्टर से कितनी बार हवाई यात्राएं की गईं. इन यात्राओं पर कितनी राशि खर्च की गई और निजी कंपनियों को कितना भुगतान किया गया. कांग्रेस विधायक के मुताबिक सरकार हर दिन 9 लाख रुपए से ज्यादा सिर्फ हवाई यात्रा पर खर्च कर रही है.

32 करोड़ से ज्यादा राशि हुई खर्च

कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखित जवाब दिया. जवाब में बताया गया कि 1 दिसंबर 2023 से अभी तक मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों द्वारा 666 हवाई यात्राएं की गई. इन यात्राओं पर 32 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि खर्च की गई. इनमें सरकारी हेलिकॉप्टर और विमान के मुकाबले प्राइवेट विमान और हेलिकॉप्टर का ज्यादा उपयोग किया गया. सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर से 238 हवाई यात्राएं की गईं, जबकि निजी विमान औ हेलिकॉप्टर से 428 यात्राएं की गईं. सभी यात्राओं का कारण शासकीय बताया गया है.

5 विमान कंपनियों को हुआ भुगतान

सरकार ने बताया कि हवाई यात्राओं के लिए सरकार द्वारा पांच विमानन कंपनियों के विमान का उपयोग किया जा रहा है. इनमें सबसे ज्यादा एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के विमान और हेलिकॉप्टर से 395.16 घंटे की उड़ान भरी गई, इसके लिए कंपनी को 16 करोड़ 32 लाख रुपए का भुगतान किया गया. इसके अलावा जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, सारथी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड, यूनिवर्सल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड और विंड बोर्न प्राइवेट लिमिटेड को भुगतान किया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मोहन सरकार का रोजाना हवाई यात्रा पर 9 लाख का खर्च, विधानसभा में दी गई जानकारी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद से अब तक उड़न खटोले पर सरकार 32 करोड़ 85 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी है. मुख्यमंत्री से लेकर अफसरों द्वारा पिछले एक साल के दौरान विमान और हेलिकॉप्टर से 666 यात्राएं अब तक की जा चुकी हैं. इनमें सरकारी हेलिकॉप्टर से ज्यादा निजी विमान और हेलिकॉप्टर से यात्राएं हुई हैं. विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल पर यह जानकारी सरकार ने विधानसभा में दी है.

कांग्रेस विधायक ने पूछा था सवाल

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि 1 दिसंबर 2023 से अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों द्वारा कितनी हवाई यात्राएं की गई और इन पर कितनी राशि खर्च हुई है. हवाई यात्राओं के दौरान सरकारी विमान, हेलिकॉप्टर और निजी विमान और हेलिकॉप्टर से कितनी बार हवाई यात्राएं की गईं. इन यात्राओं पर कितनी राशि खर्च की गई और निजी कंपनियों को कितना भुगतान किया गया. कांग्रेस विधायक के मुताबिक सरकार हर दिन 9 लाख रुपए से ज्यादा सिर्फ हवाई यात्रा पर खर्च कर रही है.

32 करोड़ से ज्यादा राशि हुई खर्च

कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखित जवाब दिया. जवाब में बताया गया कि 1 दिसंबर 2023 से अभी तक मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों द्वारा 666 हवाई यात्राएं की गई. इन यात्राओं पर 32 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि खर्च की गई. इनमें सरकारी हेलिकॉप्टर और विमान के मुकाबले प्राइवेट विमान और हेलिकॉप्टर का ज्यादा उपयोग किया गया. सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर से 238 हवाई यात्राएं की गईं, जबकि निजी विमान औ हेलिकॉप्टर से 428 यात्राएं की गईं. सभी यात्राओं का कारण शासकीय बताया गया है.

5 विमान कंपनियों को हुआ भुगतान

सरकार ने बताया कि हवाई यात्राओं के लिए सरकार द्वारा पांच विमानन कंपनियों के विमान का उपयोग किया जा रहा है. इनमें सबसे ज्यादा एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के विमान और हेलिकॉप्टर से 395.16 घंटे की उड़ान भरी गई, इसके लिए कंपनी को 16 करोड़ 32 लाख रुपए का भुगतान किया गया. इसके अलावा जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, सारथी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड, यूनिवर्सल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड और विंड बोर्न प्राइवेट लिमिटेड को भुगतान किया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-governments-daily-expenditure-of-rs-9-lakh-on-air/article-5685

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.