अंडर-19 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 1 विकेट से हराया, थॉमस रियू की शतकीय पारी ने बदली बाज़ी

Sports

इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में भारत को एक विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। कप्तान थॉमस रियू की दमदार 131 रनों की पारी ने इंग्लैंड को मुश्किल हालात से निकालते हुए जीत दिला दी।

पहले बल्लेबाजी में भारत ने बनाए 290 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 10 विकेट पर 290 रन बनाए। शुरुआत खराब रही, जब कप्तान आयुष म्हात्रे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, विहान मल्होत्रा (49 रन), वैभव सूर्यवंशी (45 रन), राहुल कुमार (47 रन), और कनिष्क चौहान (45 रन) ने टीम को संभालते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की ओर से एलेक्स फ्रेंच ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, वहीं जैक होम और एलेक्स ग्रीन को तीन-तीन विकेट मिले।

इंग्लैंड की जीत में कप्तान का जलवा

291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत भी खराब रही और 47 रन पर 3 विकेट गिर गए। लेकिन कप्तान थॉमस रियू ने मोर्चा संभालते हुए 89 गेंदों पर शानदार 131 रन बनाए। उनके साथ रॉकी फ्लिंटॉफ ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दोनों के बीच 123 रनों की अहम साझेदारी ने इंग्लैंड को जीत की ओर बढ़ाया। अंत में इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की ओर से आरएस अम्ब्रीश ने चार विकेट झटके, जबकि हेनिल पटेल और युद्धजीत गुहा को दो-दो सफलताएं मिलीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अंडर-19 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 1 विकेट से हराया, थॉमस रियू की शतकीय पारी ने बदली बाज़ी

Sports

पहले बल्लेबाजी में भारत ने बनाए 290 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 10 विकेट पर 290 रन बनाए। शुरुआत खराब रही, जब कप्तान आयुष म्हात्रे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, विहान मल्होत्रा (49 रन), वैभव सूर्यवंशी (45 रन), राहुल कुमार (47 रन), और कनिष्क चौहान (45 रन) ने टीम को संभालते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की ओर से एलेक्स फ्रेंच ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, वहीं जैक होम और एलेक्स ग्रीन को तीन-तीन विकेट मिले।

इंग्लैंड की जीत में कप्तान का जलवा

291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत भी खराब रही और 47 रन पर 3 विकेट गिर गए। लेकिन कप्तान थॉमस रियू ने मोर्चा संभालते हुए 89 गेंदों पर शानदार 131 रन बनाए। उनके साथ रॉकी फ्लिंटॉफ ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दोनों के बीच 123 रनों की अहम साझेदारी ने इंग्लैंड को जीत की ओर बढ़ाया। अंत में इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की ओर से आरएस अम्ब्रीश ने चार विकेट झटके, जबकि हेनिल पटेल और युद्धजीत गुहा को दो-दो सफलताएं मिलीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/england-defeated-india-by-1-wicket-in-the-under-19-series/article-26123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.