लंदन में नौकरी का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, फिर हत्या: एयरपोर्ट जाते वक्त युवक की गला घोंटकर हत्या

Jagran Desk

लंदन में नौकरी का सपना दिखाकर ठगे गए 11 लाख रुपये… और फिर बेरहमी से हत्या। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक 30 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट युवक रमनजी की हत्या की कहानी किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं है। आरोपी ने युवक को विदेश भेजने का सपना दिखाया, लाखों रुपये ऐंठे और जब पैसे वापस मांगने पर दबाव बढ़ा, तो उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

एमएससी पास लेक्चरर की हत्या से इलाके में सनसनी

मृतक रमनजी ने कृषि विषय में एमएससी की पढ़ाई की थी और बेंगलुरु के येलहंका स्थित एक कोचिंग सेंटर में लेक्चरर था। माता-पिता के निधन के बाद वह अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। हाल ही में उसका शव चिंतामणि तालुक के केम्पादेनहल्ली उद्यान के पास एक कुएं में मिला, जिसकी पहचान पुलिस ने रमनजी के रूप में की।

आरोपी बोला- लंदन में नौकरी दिलाऊंगा, मांगे 11 लाख रुपये

इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुधाकर ने खुद को एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर रमनजी से संपर्क साधा। उसने लंदन में नौकरी और उज्जवल भविष्य का लालच दिया और वीजा, प्रोसेसिंग व एजेंट फीस के नाम पर 11 लाख रुपये ऐंठ लिए

जब मांगने लगा पैसे तो रची गई साजिश

कुछ महीनों बाद जब रमनजी को न वीजा मिला, न नौकरी की खबर, तो उसने सुधाकर से पैसे लौटाने को कहा। आरोपों के मुताबिक, सुधाकर ने पैसे लौटाने की बजाय अपने भाई मनोज और एक अन्य साथी मंजूनाथ के साथ हत्या की योजना बनाई

झूठ बोलकर एयरपोर्ट बुलाया, रास्ते में ही गला घोंटकर मार डाला

16 जून को सुधाकर ने रमनजी से कहा कि उसका वीजा कंफर्म हो गया है और आज ही उसे लंदन के लिए रवाना होना है। एयरपोर्ट छोड़ने के बहाने एक किराए की थार कार लेकर वह रमनजी के घर पहुंचा और उसे कार में बैठा लिया। रास्ते में ही केम्पादेनहल्ली के पास कार में बैठे-बैठे रस्सी से उसका गला घोंट दिया गया और शव को एक सुनसान कुएं में फेंक दिया गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

पुलिस ने गहन जांच के बाद सुधाकर, मनोज और मंजूनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चिक्कबल्लापुर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच अब धोखाधड़ी और हत्या के एंगल से आगे बढ़ रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लंदन में नौकरी का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, फिर हत्या: एयरपोर्ट जाते वक्त युवक की गला घोंटकर हत्या

Jagran Desk

एमएससी पास लेक्चरर की हत्या से इलाके में सनसनी

मृतक रमनजी ने कृषि विषय में एमएससी की पढ़ाई की थी और बेंगलुरु के येलहंका स्थित एक कोचिंग सेंटर में लेक्चरर था। माता-पिता के निधन के बाद वह अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। हाल ही में उसका शव चिंतामणि तालुक के केम्पादेनहल्ली उद्यान के पास एक कुएं में मिला, जिसकी पहचान पुलिस ने रमनजी के रूप में की।

आरोपी बोला- लंदन में नौकरी दिलाऊंगा, मांगे 11 लाख रुपये

इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुधाकर ने खुद को एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर रमनजी से संपर्क साधा। उसने लंदन में नौकरी और उज्जवल भविष्य का लालच दिया और वीजा, प्रोसेसिंग व एजेंट फीस के नाम पर 11 लाख रुपये ऐंठ लिए

जब मांगने लगा पैसे तो रची गई साजिश

कुछ महीनों बाद जब रमनजी को न वीजा मिला, न नौकरी की खबर, तो उसने सुधाकर से पैसे लौटाने को कहा। आरोपों के मुताबिक, सुधाकर ने पैसे लौटाने की बजाय अपने भाई मनोज और एक अन्य साथी मंजूनाथ के साथ हत्या की योजना बनाई

झूठ बोलकर एयरपोर्ट बुलाया, रास्ते में ही गला घोंटकर मार डाला

16 जून को सुधाकर ने रमनजी से कहा कि उसका वीजा कंफर्म हो गया है और आज ही उसे लंदन के लिए रवाना होना है। एयरपोर्ट छोड़ने के बहाने एक किराए की थार कार लेकर वह रमनजी के घर पहुंचा और उसे कार में बैठा लिया। रास्ते में ही केम्पादेनहल्ली के पास कार में बैठे-बैठे रस्सी से उसका गला घोंट दिया गया और शव को एक सुनसान कुएं में फेंक दिया गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

पुलिस ने गहन जांच के बाद सुधाकर, मनोज और मंजूनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चिक्कबल्लापुर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच अब धोखाधड़ी और हत्या के एंगल से आगे बढ़ रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/fraud-of-11-lakhs-by-cheating-on-a-job-in/article-26127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.