घूमने निकले दोस्तों की रफ्तार बनी मौत की वजह: इंदौर बायपास पर कार हादसे में दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर घायल

Indore, MP

देर रात इंदौर बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार रात लगभग 2 बजे तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रिज के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

मृतक छात्र कर रहे थे इंजीनियरिंग की पढ़ाई

हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान धीरज पाटीदार (20) और ध्रुव पाटीदार के रूप में हुई है। दोनों छात्र इंदौर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे और रेडियो कॉलोनी क्षेत्र में किराए पर रहते थे। दोनों का संबंध मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर क्षेत्र के ढापला और धरगांव गांव से था।

तीन छात्र घायल, हालत गंभीर

घटना में हेमंत पाटीदार, आदित्य और यशराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हेमंत महाराणा रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी का छात्र है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, कार को धीरज चला रहा था और सभी दोस्त रात में शहर घूमने निकले थे। आशंका है कि अत्यधिक रफ्तार के कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया और कई बार पलटा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस कर रही जांच

हादसे की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

घूमने निकले दोस्तों की रफ्तार बनी मौत की वजह: इंदौर बायपास पर कार हादसे में दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर घायल

Indore, MP

मृतक छात्र कर रहे थे इंजीनियरिंग की पढ़ाई

हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान धीरज पाटीदार (20) और ध्रुव पाटीदार के रूप में हुई है। दोनों छात्र इंदौर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे और रेडियो कॉलोनी क्षेत्र में किराए पर रहते थे। दोनों का संबंध मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर क्षेत्र के ढापला और धरगांव गांव से था।

तीन छात्र घायल, हालत गंभीर

घटना में हेमंत पाटीदार, आदित्य और यशराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हेमंत महाराणा रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी का छात्र है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, कार को धीरज चला रहा था और सभी दोस्त रात में शहर घूमने निकले थे। आशंका है कि अत्यधिक रफ्तार के कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया और कई बार पलटा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस कर रही जांच

हादसे की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/due-to-the-death-of-friends-who-came-out-to/article-26131

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.