हिमाचल के मंडी में बादल फटा, उत्तराखंड में भूस्खलन से रास्ते बंद; IMD ने कई राज्यों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया

Jagran Desk

देश के कई हिस्सों में मानसून ने अब रौद्र रूप धारण कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात चार जगहों पर बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया। वहीं उत्तराखंड के कई हाईवे भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने चेताया है कि जुलाई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल के मंडी में कहर, 1 की मौत, 13 फंसे

सोमवार देर रात मंडी जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई। कई घरों और सड़क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 1 व्यक्ति की मौत और 13 से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

उत्तराखंड: कोटद्वार-बद्रीनाथ और यमुनोत्री मार्ग बंद

उत्तराखंड में भी लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग पर सतपुली के पास भारी भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया है। इससे पौड़ी-मेरठ नेशनल हाईवे पूरी तरह ठप है। वहीं उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन और सड़क के कुछ हिस्सों के बहने के कारण बंद हो गया है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को फिलहाल यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में सामान्य से 136% ज्यादा बारिश

राजस्थान में मानसून इस बार औसत से कहीं अधिक सक्रिय है। 1 से 29 जून तक जहां सामान्य वर्षा 50.7 मिमी होती है, वहीं इस बार 119.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी: मध्य भारत हो सकता है बाढ़ की चपेट में

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के नागरिकों को बाढ़ और जलभराव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रह सकता है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हिमाचल के मंडी में बादल फटा, उत्तराखंड में भूस्खलन से रास्ते बंद; IMD ने कई राज्यों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया

Jagran Desk

मौसम विभाग (IMD) ने चेताया है कि जुलाई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल के मंडी में कहर, 1 की मौत, 13 फंसे

सोमवार देर रात मंडी जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई। कई घरों और सड़क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 1 व्यक्ति की मौत और 13 से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

उत्तराखंड: कोटद्वार-बद्रीनाथ और यमुनोत्री मार्ग बंद

उत्तराखंड में भी लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग पर सतपुली के पास भारी भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया है। इससे पौड़ी-मेरठ नेशनल हाईवे पूरी तरह ठप है। वहीं उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन और सड़क के कुछ हिस्सों के बहने के कारण बंद हो गया है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को फिलहाल यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में सामान्य से 136% ज्यादा बारिश

राजस्थान में मानसून इस बार औसत से कहीं अधिक सक्रिय है। 1 से 29 जून तक जहां सामान्य वर्षा 50.7 मिमी होती है, वहीं इस बार 119.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी: मध्य भारत हो सकता है बाढ़ की चपेट में

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के नागरिकों को बाढ़ और जलभराव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रह सकता है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/closed-in-himachals-mandi-closure-of-landslides-in-uttarakhand-imd/article-26125

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.