बालोद में महिला कोटवार की निर्मम हत्या: लुटेरों ने हंसिए से काटा हाथ, चांदी के कंगन चुराया

Balod, CG

बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ 65 वर्षीय महिला कोटवार देवबती महार की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई।

 आरोप है कि लुटेरों ने महिला का गला दबाकर जान लेने के बाद उसके जेवर और नकदी लूट लिए। जब चांदी का कंगन हाथ से नहीं निकल पाया तो दरिंदों ने हंसिए से उसका हाथ काटकर कंगन निकाल लिया। वारदात के बाद आरोपी महिला की लाश के पास चटाई बिछाकर बीड़ी पीते रहे

घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीतराई रोड की है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

आधी रात घर में दाखिल हुए हत्यारे

पुलिस जांच में सामने आया है कि 2 अक्टूबर की रात को गांव के ही दो बदमाश — गोलू उर्फ महेंद्र कुमार साहू (25) और महेंद्र साहू (28) — महिला के घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही बुजुर्ग महिला बाहर आई, दोनों ने मिलकर उसका मुंह और गला दबा दिया। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

इसके बाद दोनों ने घर में रखे 24 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य सामान लूट लिए।

कंगन निकालने के लिए काटा हाथ

पुलिस के अनुसार, महिला के दाहिने हाथ में पहना हुआ चांदी का कंगन जब नहीं निकल पाया, तो आरोपियों ने घर में रखे हंसिए से उसकी कलाई काट दी। हत्या और लूट के बाद भी वे डरे नहीं — शव के पास बैठकर बीड़ी पी और बाद में उसी चटाई से लाश को ढँक दिया।

तीन दिन बाद खुला हत्याकांड का राज

महिला जब लगातार तीन दिन तक घर से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ।
6 अक्टूबर की शाम सुलोचना बाई साहू ने जब दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर देवबती महार का शव खून से लथपथ हालत में मिला।

सीसीटीवी और मुखबिर से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने गांव के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। शुरुआत में उन्होंने हत्या से इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने फुटेज और मौके से मिली बीड़ी के टुकड़े दिखाए, तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

गांव में दहशत और आक्रोश

इस निर्मम हत्या से पूरे रानीतराई गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों आरोपी लंबे समय से गांव में चोरी और मारपीट करते रहे हैं। लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी वारदात न कर सके।

कानूनी कार्रवाई और धाराएं

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 311(4), 332, 103(अ), 61(2) के तहत लूट और हत्या का मामला दर्ज किया है। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों से बरामद जेवर और नकदी की पहचान प्रक्रिया जारी है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/brutal-murder-of-woman-kotwar-in-balod-robbers-cut-her/article-35266

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.