गुना में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार से महिला की मौत

Guna, MP

गुना शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आकाशवाणी के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार महिला प्रियंका कुशवाह (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति दीपक कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद पति-पत्नी करीब 20 फीट दूर जाकर गिरे, और कार आगे जाकर पेड़ से टकराई, जिससे वह जड़ से उखड़ गया।

तेज रफ्तार ने ली एक घर की खुशियाँ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ड्राइवर ब्रेक लगाने के बावजूद वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया। कार करीब 50 फीट तक घिसटती हुई आगे बढ़ी और सीधे बाइक को रौंद दिया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा सुबह लगभग 9 बजे का बताया जा रहा है, जब दीपक अपनी पत्नी प्रियंका को आंगनवाड़ी से संबंधित कार्य के लिए लेकर जा रहे थे।

व्रत रखकर निकली थी महिला, हाथों में थी मेहंदी

दुर्घटना को और भी दर्दनाक बना देने वाला पहलू यह है कि मृतका प्रियंका कुशवाह का करवा चौथ का व्रत था। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और वह पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे थीं। लेकिन नियति ने ऐसा मोड़ लिया कि कुछ ही घंटे बाद सड़क पर उनका शव पड़ा था और पति अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था।

मदद से मुंह मोड़ गए ऑटो चालक

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई ऑटो चालकों को रोका, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। कुछ देर बाद एम्बुलेंस पहुंची, तब घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक और कार में सवार पांच युवक घायल पाए गए।

कार में सवार पांच युवक भी घायल

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में कार चालक सचिन खटीक गंभीर रूप से घायल है। उसके साथ सवार शुभम धाकड़, अश्विन रघुवंशी, मोहित धाकड़ और रिहान खान को भी चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर से उखड़ गया पेड़, पुलिस जांच में जुटी

कार की रफ्तार का आलम यह था कि बाइक से टकराने के बाद वह पास के पेड़ से जा भिड़ी, जिससे पेड़ जड़ से उखड़ गया। पुलिस ने मौके से वाहन जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार गप्पू यादव नामक व्यक्ति की है, जिसे आरोपी युवक मांगकर लाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/horrific-road-accident-in-guna/article-35256

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.