पति ने पत्नी और मासूम बेटी पर किया हमला, एक साल की बच्ची की मौत; आरोपी फरार

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक साल की बेटी पर हंसिए से हमला कर दिया।

 गंभीर रूप से घायल मासूम ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप

घटना नई बस्ती इलाके की है, जहां आरोपी राकेश वर्मा अपनी पत्नी रामवती वर्मा (30) और बेटी नंदनी (1) के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, राकेश मजदूरी करता है और उसे शराब की लत है। आए दिन नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करता था। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर हंसिए से वार कर दिया।

मां की गोद में घायल हुई मासूम

हमले के वक्त बच्ची मां की गोद में थी। राकेश ने पहले पत्नी पर वार किया, जिससे उसकी उंगलियां कट गईं और सिर पर गहरी चोट आई। इसके बाद हंसिया बच्ची के सिर पर भी लग गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दोनों को तुरंत मझगवां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

आरोपी शराब के नशे में था

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि राकेश आए दिन शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। शुक्रवार को भी विवाद के बाद उसने हंसिए से हमला कर दिया और फरार हो गया।

पुलिस की दो टीमें तलाश में

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और उसकी तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-attacked-wife-and-innocent-daughter-one-year-old-girl/article-35254

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.