खैरागढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसी हिरासत में

Khairagarh, CG

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही घर से पति-पत्नी की खून से सनी लाशें बरामद हुईं।

 मृतकों की पहचान 55 वर्षीय बाबूलाल शोरी और उनकी पत्नी 51 वर्षीय सुनती बाई शोरी के रूप में हुई है। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पत्नी का शव घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर लहूलुहान अवस्था में मिला।

सुबह के समय हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक यह वारदात शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। स्थानीय लोगों ने घर से चीखने की आवाजें सुनीं, लेकिन जब तक वे पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गंडई थाना पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।

पड़ोसी से चल रही थी रंजिश, हिरासत में लिया गया

थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से किए जाने की पुष्टि हुई है। संदिग्ध के रूप में मृतक दंपती के पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक परिवार के बीच पहले से कुछ आपसी विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कमरे में गिरी मिली बाइक, शक गहराया

मौके से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। कमरे के भीतर जहां पति का शव मिला, वहीं पास में गिरी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। इससे पुलिस को यह आशंका है कि हत्या के दौरान किसी तरह का संघर्ष हुआ होगा।

गांव में पसरा मातम और दहशत

डबल मर्डर की खबर फैलते ही पूरे अतरिया गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस हत्या की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी जैसे सभी एंगल पर जांच की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त हथियार की भी तलाश की जा रही है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sensation-due-to-double-murder-in-khairagarh-husband-and-wife/article-35264

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.