पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या: बर्थडे पार्टी में बुलाकर तलवार से वार, शव पानी की टंकी में छिपाया

Raisen, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप कस्बे में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पड़ोसी की निर्मम हत्या कर दी।

 हत्या के बाद शव को घर में बनी पानी की टंकी में छिपा दिया गया। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पार्टी के बहाने बुलाकर ली जान

घटना शुक्रवार देर रात रायसेन के सतलापुर इलाके की है। भरत अहिरवार नामक युवक ने अपने पड़ोसी दीपक कुशवाहा (27) को अपने 11 जुलाई को जन्मदिन के बहाने घर बुलाया। दोनों ने पहले शराब पी और फिर भरत ने तलवार से दीपक के नाक, कान, कमर और पैरों पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया

पुलिस को दीपक के शरीर पर करीब 20 घाव मिले हैं, जिससे वारदात की क्रूरता साफ झलकती है।

शव को छिपाने की रची थी साजिश

हत्या के बाद भरत ने शव को घर के भीतर बनी लगभग 4x6 फीट की गहरी पानी की टंकी में डाल दिया। पुलिस को शक है कि भरत शव को या तो दबाने या गलाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने टंकी से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

साढू भाई ने खोल दी हत्या की परत

इस वारदात का खुलासा भरत के साढ़ू भाई रोहित की सूचना पर हुआ। भरत ने उसे भी पार्टी में बुलाया था। जब रोहित वहां पहुंचा तो उसने देखा कि दीपक की हत्या हो चुकी है और शव टंकी में पड़ा है। रोहित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भरत अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही है हर एंगल से जांच

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि भरत और दीपक पड़ोसी थे। आरोपी को शक था कि दीपक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने यह सोची-समझी साजिश रची। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या: बर्थडे पार्टी में बुलाकर तलवार से वार, शव पानी की टंकी में छिपाया

Raisen, MP

 हत्या के बाद शव को घर में बनी पानी की टंकी में छिपा दिया गया। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पार्टी के बहाने बुलाकर ली जान

घटना शुक्रवार देर रात रायसेन के सतलापुर इलाके की है। भरत अहिरवार नामक युवक ने अपने पड़ोसी दीपक कुशवाहा (27) को अपने 11 जुलाई को जन्मदिन के बहाने घर बुलाया। दोनों ने पहले शराब पी और फिर भरत ने तलवार से दीपक के नाक, कान, कमर और पैरों पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया

पुलिस को दीपक के शरीर पर करीब 20 घाव मिले हैं, जिससे वारदात की क्रूरता साफ झलकती है।

शव को छिपाने की रची थी साजिश

हत्या के बाद भरत ने शव को घर के भीतर बनी लगभग 4x6 फीट की गहरी पानी की टंकी में डाल दिया। पुलिस को शक है कि भरत शव को या तो दबाने या गलाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने टंकी से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

साढू भाई ने खोल दी हत्या की परत

इस वारदात का खुलासा भरत के साढ़ू भाई रोहित की सूचना पर हुआ। भरत ने उसे भी पार्टी में बुलाया था। जब रोहित वहां पहुंचा तो उसने देखा कि दीपक की हत्या हो चुकी है और शव टंकी में पड़ा है। रोहित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भरत अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही है हर एंगल से जांच

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि भरत और दीपक पड़ोसी थे। आरोपी को शक था कि दीपक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने यह सोची-समझी साजिश रची। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-suspicion-of-illicit-relationship-with-wife-the-neighbors-murder/article-27497

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.