Video : भोपाल में दर्दनाक हादसा.... स्कूल बस ने 8 गाड़ियों को मारी टक्कर, इंटर्न लेडी डॉक्टर की मौत, 6 घायल

Bhopal, MP

On

राजधानी भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को एक स्कूल बस की तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया।

ब्रेक फेल होते ही बस ने एक के बाद एक 8 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही 24 वर्षीय लेडी डॉक्टर आयशा खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेड सिग्नल पर खड़ी थी स्कूटी, बस की टक्कर से 50 फीट तक घिसटी

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाई गई वीडियो फुटेज में दिखा कि जब बाणगंगा सिग्नल पर सभी वाहन रुके हुए थे, तभी पीछे से रही स्कूल बस तेज गति में आई और एक के बाद एक वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। सबसे सामने खड़ी स्कूटी पर बैठी डॉक्टर आयशा बस की टक्कर से उछलकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गई। वह लगभग 50 फीट तक स्कूटी समेत घिसटती रही और अंततः बस के पहिए के नीचे गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

ड्राइवर चिल्लाता रहा "हटो-हटो", फिर मौके से भाग निकला

स्थानीय लोगों के अनुसार बस ड्राइवर बार-बार चिल्ला रहा था कि "हटो-हटो", लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह किसी को संभलने का मौका नहीं दे सका। ब्रेक फेल होने के कारण वह बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और कई गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मां कार्ड बांटने गई थी, मिली बेटी की मौत की खबर

जान गंवाने वाली आयशा खान की शादी अगले महीने 14 जून को तय थी। सोमवार को उनकी मां शादी के कार्ड बांटने निकली थीं, तभी उन्हें इस भीषण हादसे की सूचना मिली। आयशा मूलतः मुल्ला कॉलोनी की निवासी थीं और जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं।

दो गंभीर घायल, कई अन्य को भी चोटें

हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर रईस और फिरोज एक ही बाइक पर सवार थे। उन्हें पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, बाद में परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। अन्य घायलों में कार और बाइक सवार शामिल हैं।

कार से टकराकर आगे बढ़ी दूसरी गाड़ी, बाइक को मारी टक्कर

हादसे की तीव्रता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस ने जिस कार को टक्कर मारी, वह कार झटके से दूसरी कार से टकरा गई, जिससे सामने खड़े बाइक सवार को भी चोट आई।

पुलिस कर रही है फरार ड्राइवर की तलाश

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है और बस जब्त कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

Video : भोपाल में दर्दनाक हादसा.... स्कूल बस ने 8 गाड़ियों को मारी टक्कर, इंटर्न लेडी डॉक्टर की मौत, 6 घायल

Bhopal, MP

ब्रेक फेल होते ही बस ने एक के बाद एक 8 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही 24 वर्षीय लेडी डॉक्टर आयशा खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेड सिग्नल पर खड़ी थी स्कूटी, बस की टक्कर से 50 फीट तक घिसटी

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाई गई वीडियो फुटेज में दिखा कि जब बाणगंगा सिग्नल पर सभी वाहन रुके हुए थे, तभी पीछे से रही स्कूल बस तेज गति में आई और एक के बाद एक वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। सबसे सामने खड़ी स्कूटी पर बैठी डॉक्टर आयशा बस की टक्कर से उछलकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गई। वह लगभग 50 फीट तक स्कूटी समेत घिसटती रही और अंततः बस के पहिए के नीचे गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

ड्राइवर चिल्लाता रहा "हटो-हटो", फिर मौके से भाग निकला

स्थानीय लोगों के अनुसार बस ड्राइवर बार-बार चिल्ला रहा था कि "हटो-हटो", लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह किसी को संभलने का मौका नहीं दे सका। ब्रेक फेल होने के कारण वह बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और कई गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मां कार्ड बांटने गई थी, मिली बेटी की मौत की खबर

जान गंवाने वाली आयशा खान की शादी अगले महीने 14 जून को तय थी। सोमवार को उनकी मां शादी के कार्ड बांटने निकली थीं, तभी उन्हें इस भीषण हादसे की सूचना मिली। आयशा मूलतः मुल्ला कॉलोनी की निवासी थीं और जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं।

दो गंभीर घायल, कई अन्य को भी चोटें

हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर रईस और फिरोज एक ही बाइक पर सवार थे। उन्हें पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, बाद में परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। अन्य घायलों में कार और बाइक सवार शामिल हैं।

कार से टकराकर आगे बढ़ी दूसरी गाड़ी, बाइक को मारी टक्कर

हादसे की तीव्रता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस ने जिस कार को टक्कर मारी, वह कार झटके से दूसरी कार से टकरा गई, जिससे सामने खड़े बाइक सवार को भी चोट आई।

पुलिस कर रही है फरार ड्राइवर की तलाश

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है और बस जब्त कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-in-bhopal-school-bus-collided-with-8-vehicles/article-20576

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.