बुद्ध पूर्णिमा पर घर लाएं ये चीजें, खुलेगा भाग्य का द्वार, बरसेगा सुख और समृद्धि

Lifestyle

On

बुद्ध पूर्णिमा का दिन भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व रखता है। यह दिन न केवल भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा हुआ है, बल्कि यह आत्मिक जागृति और करुणा का प्रतीक भी माना जाता है।

इस दिन किए गए शुभ कार्य जीवन में सौभाग्य और सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष चीजें घर लाने से भाग्य का ताला खुल सकता है और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

1. बुद्ध की प्रतिमा या चित्र

बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली प्रतिमा को घर में उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है। यह केवल मानसिक शांति प्रदान करती है, बल्कि घर के वातावरण में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाती है। ऐसी प्रतिमा देखने मात्र से ही मन शांत होता है और तनाव कम होता है।

2. बांस का पौधा (लकी बैंबू)

लकी बैंबू को फेंगशुई और वास्तुशास्त्र दोनों में ही शुभ माना गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन इसे घर लाकर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखने से पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहता है और आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं। यह पौधा सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है।

3. धूप और दीपक का महत्व

बुद्ध पूर्णिमा की रात घी का दीपक जलाकर पूजा स्थान या तुलसी के पास रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इसी प्रकार चंदन या लोबान की धूप जलाना भी घर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र करता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. मोर पंख

मोर पंख को सुंदरता, सकारात्मकता और बुरी नजर से रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर लाकर मुख्य द्वार पर या लिविंग रूम में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

5. दान-पुण्य का महत्व

बुद्ध पूर्णिमा पर अन्न, वस्त्र, फल, जल और अन्य जरूरत की चीजें ज़रूरतमंदों को दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। यह केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इससे आत्मिक संतोष और मानसिक शांति भी मिलती है।

6. चांदी के सिक्के

चांदी को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांदी के सिक्के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और घर में आर्थिक स्थिरता आती है।

बुद्ध पूर्णिमा का संदेश

बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह जीवन में संयम, करुणा और आत्मचिंतन का संदेश देती है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें बताती हैं कि सच्चा सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि हमारे विचारों और व्यवहार में छिपा होता है। इस विशेष दिन पर यदि श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ कुछ शुभ कार्य किए जाएं, तो जीवन में निश्चित ही शुभ परिवर्तन आते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

बुद्ध पूर्णिमा पर घर लाएं ये चीजें, खुलेगा भाग्य का द्वार, बरसेगा सुख और समृद्धि

Lifestyle

इस दिन किए गए शुभ कार्य जीवन में सौभाग्य और सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष चीजें घर लाने से भाग्य का ताला खुल सकता है और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

1. बुद्ध की प्रतिमा या चित्र

बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली प्रतिमा को घर में उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है। यह केवल मानसिक शांति प्रदान करती है, बल्कि घर के वातावरण में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाती है। ऐसी प्रतिमा देखने मात्र से ही मन शांत होता है और तनाव कम होता है।

2. बांस का पौधा (लकी बैंबू)

लकी बैंबू को फेंगशुई और वास्तुशास्त्र दोनों में ही शुभ माना गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन इसे घर लाकर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखने से पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहता है और आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं। यह पौधा सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है।

3. धूप और दीपक का महत्व

बुद्ध पूर्णिमा की रात घी का दीपक जलाकर पूजा स्थान या तुलसी के पास रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इसी प्रकार चंदन या लोबान की धूप जलाना भी घर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र करता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. मोर पंख

मोर पंख को सुंदरता, सकारात्मकता और बुरी नजर से रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर लाकर मुख्य द्वार पर या लिविंग रूम में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

5. दान-पुण्य का महत्व

बुद्ध पूर्णिमा पर अन्न, वस्त्र, फल, जल और अन्य जरूरत की चीजें ज़रूरतमंदों को दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। यह केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इससे आत्मिक संतोष और मानसिक शांति भी मिलती है।

6. चांदी के सिक्के

चांदी को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांदी के सिक्के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और घर में आर्थिक स्थिरता आती है।

बुद्ध पूर्णिमा का संदेश

बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह जीवन में संयम, करुणा और आत्मचिंतन का संदेश देती है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें बताती हैं कि सच्चा सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि हमारे विचारों और व्यवहार में छिपा होता है। इस विशेष दिन पर यदि श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ कुछ शुभ कार्य किए जाएं, तो जीवन में निश्चित ही शुभ परिवर्तन आते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/bring-them-home-on-buddha-purnima-these-things-will-open/article-20574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.