15 जून से शुरू होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग, पहली बार घरेलू क्रिकेट में DRS सिस्टम का इस्तेमाल

Sports

On

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा आने वाला है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का दूसरा सीजन आगामी 15 जून से शानदार अंदाज़ में शुरू होगा।

इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इसे सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना देंगे।

पहली बार घरेलू लीग में DRS सिस्टम

CCPL में इस बार Decision Review System (DRS) लागू किया जाएगा, जो अब तक केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स तक सीमित था। इस अत्याधुनिक तकनीक के ज़रिए हर टीम को तीन रिव्यू मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल वे ऑन-फील्ड अंपायर के फैसलों को चुनौती देने के लिए कर सकेंगी। यह फैसला लीग की पारदर्शिता और खेल की निष्पक्षता को और अधिक मज़बूत बनाएगा।

इंटरनेशनल कमेंटेटर्स और BCCI अंपायरों की मौजूदगी

लीग की पेशेवर गुणवत्ता को ऊंचा उठाने के लिए आयोजकों ने 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर के कमेंटेटर्स की सूची तैयार की है, जिनमें से 3 से 4 कमेंटेटरों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इसके साथ ही, बीसीसीआई पैनल के अनुभवी अंपायर भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, जिससे अंपायरिंग के स्तर में निखार आएगा।

स्टेडियम की सुविधाएं होंगी अपग्रेड

इस बार सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे, जिसे इस आयोजन के मद्देनज़र पूरी तरह से उन्नत किया जा रहा है। दर्शकों के बैठने, सुरक्षा और मनोरंजन की बेहतर व्यवस्था की जा रही है, ताकि क्रिकेट का रोमांच सभी के लिए यादगार बने।

CCPL को बनेगा एक ब्रांड: संघ

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने जानकारी दी कि इस बार का सीजन सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ब्रांड की शुरुआत के रूप में होगा। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का क्रिकेट राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए और यह लीग खिलाड़ियों के लिए प्लेटफॉर्म बने। इस बार DRS, इंटरनेशनल कमेंटेटर्स और BCCI अंपायरों की भागीदारी इस दिशा में बड़ा कदम है।"

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

15 जून से शुरू होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग, पहली बार घरेलू क्रिकेट में DRS सिस्टम का इस्तेमाल

Sports

इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इसे सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना देंगे।

पहली बार घरेलू लीग में DRS सिस्टम

CCPL में इस बार Decision Review System (DRS) लागू किया जाएगा, जो अब तक केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स तक सीमित था। इस अत्याधुनिक तकनीक के ज़रिए हर टीम को तीन रिव्यू मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल वे ऑन-फील्ड अंपायर के फैसलों को चुनौती देने के लिए कर सकेंगी। यह फैसला लीग की पारदर्शिता और खेल की निष्पक्षता को और अधिक मज़बूत बनाएगा।

इंटरनेशनल कमेंटेटर्स और BCCI अंपायरों की मौजूदगी

लीग की पेशेवर गुणवत्ता को ऊंचा उठाने के लिए आयोजकों ने 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर के कमेंटेटर्स की सूची तैयार की है, जिनमें से 3 से 4 कमेंटेटरों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इसके साथ ही, बीसीसीआई पैनल के अनुभवी अंपायर भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, जिससे अंपायरिंग के स्तर में निखार आएगा।

स्टेडियम की सुविधाएं होंगी अपग्रेड

इस बार सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे, जिसे इस आयोजन के मद्देनज़र पूरी तरह से उन्नत किया जा रहा है। दर्शकों के बैठने, सुरक्षा और मनोरंजन की बेहतर व्यवस्था की जा रही है, ताकि क्रिकेट का रोमांच सभी के लिए यादगार बने।

CCPL को बनेगा एक ब्रांड: संघ

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने जानकारी दी कि इस बार का सीजन सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ब्रांड की शुरुआत के रूप में होगा। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का क्रिकेट राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए और यह लीग खिलाड़ियों के लिए प्लेटफॉर्म बने। इस बार DRS, इंटरनेशनल कमेंटेटर्स और BCCI अंपायरों की भागीदारी इस दिशा में बड़ा कदम है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-cricket-premier-league-will-start-using-drs-system-in/article-20588

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.