विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Sports

On

भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी, जिससे उनके फैंस और क्रिकेट जगत में भावनाओं की लहर दौड़ गई है।

कोहली ने लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 123 मैच खेले और 30 शानदार शतक लगाए। उनके नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं, और वे इस फॉर्मेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

बीसीसीआई ने किया था मनाने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, विराट ने कुछ समय पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने संन्यास के फैसले की सूचना दे दी थी। हालांकि बोर्ड ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था। लेकिन विराट अपने निर्णय पर अडिग रहे और अब उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया।

हालिया प्रदर्शन ने बढ़ाई चर्चा

कोहली का हालिया टेस्ट प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वे 23.75 की औसत से रन बना पाए और 9 पारियों में सिर्फ 190 रन ही जोड़ सके, जिसमें एक नाबाद शतक शामिल था। बीते पांच वर्षों में उन्होंने 37 टेस्ट खेले और सिर्फ 3 शतक ही लगा सके। उनका औसत भी इस दौरान 35 से नीचे चला गया।

टी-20 के बाद अब टेस्ट को कहा अलविदा

गौरतलब है कि कोहली पहले ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, उनका IPL 2025 में प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में उन्होंने 505 रन बनाकर खुद को बेहतरीन फॉर्म में साबित किया है। इससे यह भी संकेत मिलते हैं कि वे अभी कुछ और वर्षों तक सफेद गेंद के फॉर्मेट में खेलना जारी रख सकते हैं।virat

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Sports

कोहली ने लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 123 मैच खेले और 30 शानदार शतक लगाए। उनके नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं, और वे इस फॉर्मेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

बीसीसीआई ने किया था मनाने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, विराट ने कुछ समय पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने संन्यास के फैसले की सूचना दे दी थी। हालांकि बोर्ड ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था। लेकिन विराट अपने निर्णय पर अडिग रहे और अब उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया।

हालिया प्रदर्शन ने बढ़ाई चर्चा

कोहली का हालिया टेस्ट प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वे 23.75 की औसत से रन बना पाए और 9 पारियों में सिर्फ 190 रन ही जोड़ सके, जिसमें एक नाबाद शतक शामिल था। बीते पांच वर्षों में उन्होंने 37 टेस्ट खेले और सिर्फ 3 शतक ही लगा सके। उनका औसत भी इस दौरान 35 से नीचे चला गया।

टी-20 के बाद अब टेस्ट को कहा अलविदा

गौरतलब है कि कोहली पहले ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, उनका IPL 2025 में प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में उन्होंने 505 रन बनाकर खुद को बेहतरीन फॉर्म में साबित किया है। इससे यह भी संकेत मिलते हैं कि वे अभी कुछ और वर्षों तक सफेद गेंद के फॉर्मेट में खेलना जारी रख सकते हैं।virat

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/virat-kohli-said-goodbye-to-test-cricket-on-social-media/article-20561

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.