बीजापुर में माओवादियों का खूनी खेल: कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Bijapur, CG

On

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल गहरा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागा भंडारी अपने घर के पास ही थे, जब अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नागा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, मौके पर टीम रवाना की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है।

पूर्व में भाई की भी हत्या कर चुके हैं नक्सली

यह पहली बार नहीं है जब इस परिवार को नक्सली हिंसा का शिकार होना पड़ा हो। 24 अक्टूबर 2024 को नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी की भी नक्सलियों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। दोनों भाई राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय माने जाते थे। इससे साफ है कि माओवादी तत्व इस परिवार को निशाना बना रहे हैं।

हालांकि, अब तक पुलिस ने नागा भंडारी की हत्या के पीछे माओवादियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटनास्थल और हत्या के तरीके को देखते हुए नक्सली वारदात की आशंका मजबूत मानी जा रही है।

इलाके में डर का माहौल, ग्रामीणों में गहरा रोष

इस घटना के बाद से लिंगापुर सहित आसपास के गांवों में डर और बेचैनी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार नक्सली घटनाओं से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस का दावा – जल्द होंगे हमलावर बेनकाब

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील गांवों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

बीजापुर में माओवादियों का खूनी खेल: कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Bijapur, CG

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागा भंडारी अपने घर के पास ही थे, जब अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नागा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, मौके पर टीम रवाना की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है।

पूर्व में भाई की भी हत्या कर चुके हैं नक्सली

यह पहली बार नहीं है जब इस परिवार को नक्सली हिंसा का शिकार होना पड़ा हो। 24 अक्टूबर 2024 को नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी की भी नक्सलियों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। दोनों भाई राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय माने जाते थे। इससे साफ है कि माओवादी तत्व इस परिवार को निशाना बना रहे हैं।

हालांकि, अब तक पुलिस ने नागा भंडारी की हत्या के पीछे माओवादियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटनास्थल और हत्या के तरीके को देखते हुए नक्सली वारदात की आशंका मजबूत मानी जा रही है।

इलाके में डर का माहौल, ग्रामीणों में गहरा रोष

इस घटना के बाद से लिंगापुर सहित आसपास के गांवों में डर और बेचैनी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार नक्सली घटनाओं से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस का दावा – जल्द होंगे हमलावर बेनकाब

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील गांवों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/filgilistic-game-of-maoists-in-bijapur-congress-worker-naga-bhandari/article-20563

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.