छतरपुर में दर्दनाक हादसा: फिसली बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Chatarpur,M.P

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 20 वर्षीय सौरभ कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब एक मोड़ पर अचानक सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में सौरभ की बाइक फिसल गई और वह पास से गुजर रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर के पिछले पहियों की चपेट में आ गया।

मां को बस स्टैंड छोड़कर लौट रहा था युवक

सौरभ कुशवाहा, महोबा बायपास रोड का निवासी था और अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। हादसे से कुछ मिनट पहले ही वह अपनी मां को बस स्टैंड छोड़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव की देवी मंदिर के पास पहुंचा, एक गली से दूसरी बाइक तेजी से सामने आ गई। सौरभ ने टक्कर से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उसकी बाइक फिसल गई।

सिर ट्रैक्टर के नीचे, मौके पर मौत

गिरते ही सौरभ का सिर पीछे से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। ट्रैक्टर चालक ने तत्काल वाहन मोड़ने की कोशिश की, जिससे ट्रैक्टर पास की दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सड़क की फिसलन बनी हादसे की वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहाँ सड़क पर अक्सर फिसलन रहती है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: फिसली बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Chatarpur,M.P

हादसा उस समय हुआ जब एक मोड़ पर अचानक सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में सौरभ की बाइक फिसल गई और वह पास से गुजर रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर के पिछले पहियों की चपेट में आ गया।

मां को बस स्टैंड छोड़कर लौट रहा था युवक

सौरभ कुशवाहा, महोबा बायपास रोड का निवासी था और अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। हादसे से कुछ मिनट पहले ही वह अपनी मां को बस स्टैंड छोड़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव की देवी मंदिर के पास पहुंचा, एक गली से दूसरी बाइक तेजी से सामने आ गई। सौरभ ने टक्कर से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उसकी बाइक फिसल गई।

सिर ट्रैक्टर के नीचे, मौके पर मौत

गिरते ही सौरभ का सिर पीछे से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। ट्रैक्टर चालक ने तत्काल वाहन मोड़ने की कोशिश की, जिससे ट्रैक्टर पास की दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सड़क की फिसलन बनी हादसे की वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहाँ सड़क पर अक्सर फिसलन रहती है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-slipped-bike-in-chhatarpur-20-year-old-youth/article-30055

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.