पाकिस्तान को धूल चटाकर छाईं क्रांति गौड़, MP के गांव से उठकर रचा महिला क्रिकेट में इतिहास

Digital Desk

On

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। मध्य प्रदेश के छोटे से गांव घुवारा से आने वाली क्रांति को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया और अब वह टीम इंडिया की नई स्टार बनकर उभर रही हैं

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 88 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच की हीरो रहीं मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के छोटे से गांव घुवारा की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़, जिन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट झटके और पाकिस्तानी बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच के बाद क्रांति का आत्मविश्वास और गर्व

मैच के बाद भावुक क्रांति गौड़ ने कहा,

“मेरा डेब्यू श्रीलंका में हुआ था और अब मैं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी हूं — यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व का पल है।”

उन्होंने आगे बताया कि वह फिलहाल अपनी गति से संतुष्ट हैं लेकिन आने वाले समय में और तेज गेंदबाजी करने की दिशा में काम करेंगी।

कप्तान हरमनप्रीत से बहस, और फिर बना विकेट!

क्रांति ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि गेंद काफी स्विंग कर रही थी और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्पीड कम होने की वजह से दूसरी स्लिप हटाने को कहा, लेकिन क्रांति ने मना कर दिया और स्लिप बनाए रखने की जिद की।

"मैंने कहा, 'कृपया दूसरी स्लिप रखिए।' और अगली ही गेंद पर आलिया ने उसी स्लिप में कैच थमा दिया।"

इस फैसले ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

कैसे मिला मौका? चोट बन गई वरदान

क्रांति गौड़ को भारतीय टीम में उस वक्त मौका मिला जब रेणुका ठाकुर और पूजा वस्त्राकर चोटिल हो गईं। तब तक वह मुंबई इंडियंस की नेट बॉलर थीं। लेकिन जैसे ही मौका मिला, उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर खुद को साबित किया — खासकर तीसरे वनडे में 6 विकेट झटककर। तब से ही वह भारतीय टीम की अहम खिलाड़ी बन चुकी हैं।

एक छोटे गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

क्रांति का सफर आसान नहीं रहा। मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे से निकलकर उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई बल्कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की नई उम्मीद बन चुकी हैं। उनका जज़्बा और आत्मविश्वास युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2025 By Nitin Trivedi

पाकिस्तान को धूल चटाकर छाईं क्रांति गौड़, MP के गांव से उठकर रचा महिला क्रिकेट में इतिहास

Digital Desk

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 88 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच की हीरो रहीं मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के छोटे से गांव घुवारा की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़, जिन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट झटके और पाकिस्तानी बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच के बाद क्रांति का आत्मविश्वास और गर्व

मैच के बाद भावुक क्रांति गौड़ ने कहा,

“मेरा डेब्यू श्रीलंका में हुआ था और अब मैं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी हूं — यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व का पल है।”

उन्होंने आगे बताया कि वह फिलहाल अपनी गति से संतुष्ट हैं लेकिन आने वाले समय में और तेज गेंदबाजी करने की दिशा में काम करेंगी।

कप्तान हरमनप्रीत से बहस, और फिर बना विकेट!

क्रांति ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि गेंद काफी स्विंग कर रही थी और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्पीड कम होने की वजह से दूसरी स्लिप हटाने को कहा, लेकिन क्रांति ने मना कर दिया और स्लिप बनाए रखने की जिद की।

"मैंने कहा, 'कृपया दूसरी स्लिप रखिए।' और अगली ही गेंद पर आलिया ने उसी स्लिप में कैच थमा दिया।"

इस फैसले ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

कैसे मिला मौका? चोट बन गई वरदान

क्रांति गौड़ को भारतीय टीम में उस वक्त मौका मिला जब रेणुका ठाकुर और पूजा वस्त्राकर चोटिल हो गईं। तब तक वह मुंबई इंडियंस की नेट बॉलर थीं। लेकिन जैसे ही मौका मिला, उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर खुद को साबित किया — खासकर तीसरे वनडे में 6 विकेट झटककर। तब से ही वह भारतीय टीम की अहम खिलाड़ी बन चुकी हैं।

एक छोटे गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

क्रांति का सफर आसान नहीं रहा। मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे से निकलकर उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई बल्कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की नई उम्मीद बन चुकी हैं। उनका जज़्बा और आत्मविश्वास युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pakistan-got-up-from-the-village-of-kranti-gaur-and/article-34880

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.