पूर्व कर्मचारी के बेटे ने उद्योगपति की पत्नी पर किया हमला, परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की

Business

उद्योगपति पंकज ओसवाल की पत्नी राधिका ओसवाल पर 23 जुलाई को हुए हमले ने ओसवाल परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिवार ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ हर स्तर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हमला करने वाला युवक विष्णु मेनारिया बताया जा रहा है। वह ओसवाल परिवार के पूर्व शेफ मुकेश मेनारिया का बेटा है। एफआईआर के मुताबिक, विष्णु ने राधिका के घर में घुसकर उन पर हमला किया और जान से मारने, बलात्कार, एसिड अटैक और हत्या जैसी धमकियां दीं। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, लेकिन 24 घंटे बाद उसे सख्त शर्तों के साथ जमानत मिल गई। परिवार की ओर से वकीलों ने इस जमानत पर आपत्ति जताई और कोर्ट से इसे रद्द करने की मांग की है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब परिवार पहले भी झूठे मामलों का सामना कर चुका है। अक्टूबर 2024 में मुकेश मेनारिया ने ओसवाल परिवार पर ‘हत्या की नीयत से अपहरण’ का आरोप लगाया था। इसके चलते उनकी बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में तीन हफ्ते तक हिरासत में रखा गया था। हालांकि, जून 2025 में अदालत ने यह केस पूरी तरह खारिज कर दिया।

अब हालात यह हैं कि मुकेश कई देशों में फरार है। युगांडा पुलिस उसे झूठी जानकारी और फर्जी मुकदमे के लिए तलाश रही है, जबकि तंजानिया में वह जमानत तोड़कर फरार घोषित किया गया है। भारत में भी उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ चेक बाउंस के केस चल रहे हैं। वहीं, विष्णु पर मानहानि का केस भी दर्ज है।

ओसवाल परिवार की बेटी वसुंधरा ने कहा, “इन झूठे आरोपों और हमलों से हमें मानसिक पीड़ा हुई है। लेकिन हमें भरोसा है कि सच सामने आएगा और न्याय मिलेगा। हम पूरी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।”

परिवार ने बताया कि वे सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर कानूनी विकल्प अपनाएंगे। उनका कहना है कि पिता-पुत्र की यह हरकतें गैरकानूनी और आक्रामक हैं, और वे इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2025 By दैनिक जागरण

<span class="t-red">पूर्व कर्मचारी के बेटे ने उद्योगपति की पत्नी पर किया हमला</span>, परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की

Business

हमला करने वाला युवक विष्णु मेनारिया बताया जा रहा है। वह ओसवाल परिवार के पूर्व शेफ मुकेश मेनारिया का बेटा है। एफआईआर के मुताबिक, विष्णु ने राधिका के घर में घुसकर उन पर हमला किया और जान से मारने, बलात्कार, एसिड अटैक और हत्या जैसी धमकियां दीं। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, लेकिन 24 घंटे बाद उसे सख्त शर्तों के साथ जमानत मिल गई। परिवार की ओर से वकीलों ने इस जमानत पर आपत्ति जताई और कोर्ट से इसे रद्द करने की मांग की है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब परिवार पहले भी झूठे मामलों का सामना कर चुका है। अक्टूबर 2024 में मुकेश मेनारिया ने ओसवाल परिवार पर ‘हत्या की नीयत से अपहरण’ का आरोप लगाया था। इसके चलते उनकी बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में तीन हफ्ते तक हिरासत में रखा गया था। हालांकि, जून 2025 में अदालत ने यह केस पूरी तरह खारिज कर दिया।

अब हालात यह हैं कि मुकेश कई देशों में फरार है। युगांडा पुलिस उसे झूठी जानकारी और फर्जी मुकदमे के लिए तलाश रही है, जबकि तंजानिया में वह जमानत तोड़कर फरार घोषित किया गया है। भारत में भी उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ चेक बाउंस के केस चल रहे हैं। वहीं, विष्णु पर मानहानि का केस भी दर्ज है।

ओसवाल परिवार की बेटी वसुंधरा ने कहा, “इन झूठे आरोपों और हमलों से हमें मानसिक पीड़ा हुई है। लेकिन हमें भरोसा है कि सच सामने आएगा और न्याय मिलेगा। हम पूरी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।”

परिवार ने बताया कि वे सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर कानूनी विकल्प अपनाएंगे। उनका कहना है कि पिता-पुत्र की यह हरकतें गैरकानूनी और आक्रामक हैं, और वे इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-son-of-the-former-employee-attacked-the-industrialists-wife/article-34846

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.