ग्वालियर में गेहूं में कीड़े मारने की दवा से फैला ज़हर: 15 साल की नाबालिग की भी मौत

Gwalior, MP

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कीटनाशक दवा से फैली जहरीली गैस ने एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की जान ले ली।

 पिंटो पार्क स्थित सेनापति गार्डन इलाके में सोमवार को गेहूं में कीड़े मारने की दवा के छिड़काव से जहरीली गैस फैल गई थी। इस घटना में चार साल के वैभव शर्मा की मौत के बाद अब उसकी 15 वर्षीय बहन क्षमा शर्मा ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि मां रजनी शर्मा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पिता सतेंद्र शर्मा का भी उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों को जहरीली गैस के प्रभाव से सांस लेने में दिक्कत और सिरदर्द की शिकायत थी।

मकान मालिक ने गेहूं में कीड़े मारने की दवा छिड़की थी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने अपने घर में रखे गेहूं में कीड़े मारने के लिए दवा का छिड़काव किया था। बताया जा रहा है कि छिड़काव के बाद कमरे में गैस फैल गई और नीचे के हिस्से में रह रहे शर्मा परिवार के सदस्य उसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 10 बजे परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। तुरंत उन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार वर्षीय वैभव को मृत घोषित कर दिया। मां, पिता और बेटी को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। देर रात क्षमा की भी मौत हो गई।

फोरेंसिक और पुलिस टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर से सैंपल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में जहरीली फॉस्फीन गैस से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रशासन ने दी चेतावनी
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कीटनाशक या अनाज में उपयोग होने वाली जहरीली दवाओं का उपयोग घरों में न करें। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी दवाओं का इस्तेमाल खुले स्थानों या खेतों में ही किया जाना चाहिए, क्योंकि इनसे निकलने वाली गैस बंद कमरों में घातक हो सकती है।

आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मकान मालिक की लापरवाही को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/poison-spread-due-to-insecticide-in-wheat-in-gwalior-15/article-37025

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.