वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी करने वालों का पुलिस ने उतारा भूत, युवती की भी तलाश

BHOPAL, MP

वीआईपी रोड पर युवती को बाइक पर खड़ा कर स्टंट कर रहे दोनों युवकों को पुलिस ने भेजा जेल. युवती की तलाश जारी.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी करना आम बात है. पुलिस की सख्ती के बावजूद यहां अक्सर देर रात बाइक सवार स्टंट करते नजर आ जाते हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 2 युवक और 1 युवती वीआईपी रोड पर स्टंट करते नजर आ रहे थे. चलती बाइक में खड़े होकर लड़की लोगों को गाली-गलौज और अभद्र इशारे कर रही थी, जिसकी शिकायत कोहेफिजा में दर्ज की गई थी. वहीं अब भोपाल पुलिस ने स्टंटबाजों का भूत उतार दिया है.

चलती बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी

इस मामले में कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं लड़की की तलाश की जा रही है. कोहेफिजा थाना प्रभारी ब्रजेश मार्कोले ने बताया, " 1 मार्च को मनीष लालवानी ने शिकायत दर्ज कराई थी और एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया था, जिसमें 2 युवक और 1 युवती बाइक पर स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं. युवती चलती बाइक पर खड़े हो कर लोगों को अभद्र इशारे कर रही थी. वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

दोनों युवक गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्त

कोहेफिजा पुलिस ने बाइक चला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं युवती की भी पहचान हो गई है. फिलहाल, कोहेफिजा थाना पुलिस ने स्टंट में उपयोग की गई बाइक को जब्त कर लिया है और युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. यातायात पुलिस द्वारा लोगों को इस तरह के स्टंट करने से रोकने की कार्रवाई की जा रही है. कई बार इस तरह से स्टंट करने वाले लोग अपने साथ अन्य लोगों की जान को खतरे में डाल देते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी करने वालों का पुलिस ने उतारा भूत, युवती की भी तलाश

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी करना आम बात है. पुलिस की सख्ती के बावजूद यहां अक्सर देर रात बाइक सवार स्टंट करते नजर आ जाते हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 2 युवक और 1 युवती वीआईपी रोड पर स्टंट करते नजर आ रहे थे. चलती बाइक में खड़े होकर लड़की लोगों को गाली-गलौज और अभद्र इशारे कर रही थी, जिसकी शिकायत कोहेफिजा में दर्ज की गई थी. वहीं अब भोपाल पुलिस ने स्टंटबाजों का भूत उतार दिया है.

चलती बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी

इस मामले में कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं लड़की की तलाश की जा रही है. कोहेफिजा थाना प्रभारी ब्रजेश मार्कोले ने बताया, " 1 मार्च को मनीष लालवानी ने शिकायत दर्ज कराई थी और एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया था, जिसमें 2 युवक और 1 युवती बाइक पर स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं. युवती चलती बाइक पर खड़े हो कर लोगों को अभद्र इशारे कर रही थी. वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

दोनों युवक गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्त

कोहेफिजा पुलिस ने बाइक चला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं युवती की भी पहचान हो गई है. फिलहाल, कोहेफिजा थाना पुलिस ने स्टंट में उपयोग की गई बाइक को जब्त कर लिया है और युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. यातायात पुलिस द्वारा लोगों को इस तरह के स्टंट करने से रोकने की कार्रवाई की जा रही है. कई बार इस तरह से स्टंट करने वाले लोग अपने साथ अन्य लोगों की जान को खतरे में डाल देते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-also-explore-ghost-girl-on-vip-road/article-12776

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.