तेलंगाना: 45 साल बाद नक्सली दंपति ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, सरेंडर कर थामा शांति का दामन

Jagdalpur, CG

तेलंगाना राज्य में माओवाद की सक्रिय राजनीति में दशकों तक भागीदारी निभाने वाले एक हार्डकोर नक्सली दंपति ने आखिरकार हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

62 वर्षीय माला संजीव उर्फ लेंगु दादा और उनकी पत्नी 50 वर्षीय पेरुगुल्ला पार्वती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों पर सरकार द्वारा 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सली गतिविधियों में चार दशक

लेंगु दादा ने 1980 में पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़कर नक्सल आंदोलन की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में वह जन नाट्य मंडली का हिस्सा रहा, जहां वह माओवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल रहता था। भारत के लगभग 16 राज्यों में उसने माओवादी प्रचार किया।

1996 के बाद वह संगठन की सशस्त्र शाखा में सक्रिय हो गया और मनुगुरु, एटूनगरम, पांडव दलम सहित कई क्षेत्रों में प्रमुख जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्ष 2003 में उसे दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (DKSZCM) में भेजा गया, जहां वह चेतना नाट्य मंडली (CNM) के प्रमुख के रूप में काम करता रहा।

तीन बार मुठभेड़ से बाल-बाल बचा

लेंगु दादा 2002, 2005 और 2017 में पुलिस मुठभेड़ों से बच निकलने में सफल रहा। 2005 में बीजापुर के जंगलों में और 2017 में अबूझमाड़ इलाके की मुठभेड़ में उसकी जान बाल-बाल बची थी।

पार्वती: संगठन की महिला शक्ति

पार्वती भी लंबे समय से नक्सल आंदोलन का हिस्सा रही है। उसने 1992 में संगठन से जुड़ाव किया था और CNM की उप-संस्कृति समिति में प्रमुख भूमिका निभाई। उसे भी AOBSZCM से होते हुए DKSZCM तक पदोन्नति मिली थी।

पहली पत्नी की मौत के बाद फिर की शादी

लेंगु दादा ने 1982 में अपनी पहली पत्नी विद्या से शादी की थी, जो 2002 में एक एनकाउंटर में मारी गई। इसके बाद 2007 में उसने पार्वती से विवाह किया। दोनों ने संयुक्त रूप से संगठन के भीतर कई वर्षों तक कार्य किया।

आत्मसमर्पण के पीछे की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दंपति ने वर्षों की हिंसा और संघर्ष के बाद अब शांति की ओर लौटने का निर्णय लिया है। दोनों का मानना है कि युवा पीढ़ी को शिक्षा और विकास की दिशा में ले जाने की ज़रूरत है, न कि हथियार थमाने की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तेलंगाना: 45 साल बाद नक्सली दंपति ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, सरेंडर कर थामा शांति का दामन

Jagdalpur, CG

62 वर्षीय माला संजीव उर्फ लेंगु दादा और उनकी पत्नी 50 वर्षीय पेरुगुल्ला पार्वती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों पर सरकार द्वारा 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सली गतिविधियों में चार दशक

लेंगु दादा ने 1980 में पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़कर नक्सल आंदोलन की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में वह जन नाट्य मंडली का हिस्सा रहा, जहां वह माओवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल रहता था। भारत के लगभग 16 राज्यों में उसने माओवादी प्रचार किया।

1996 के बाद वह संगठन की सशस्त्र शाखा में सक्रिय हो गया और मनुगुरु, एटूनगरम, पांडव दलम सहित कई क्षेत्रों में प्रमुख जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्ष 2003 में उसे दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (DKSZCM) में भेजा गया, जहां वह चेतना नाट्य मंडली (CNM) के प्रमुख के रूप में काम करता रहा।

तीन बार मुठभेड़ से बाल-बाल बचा

लेंगु दादा 2002, 2005 और 2017 में पुलिस मुठभेड़ों से बच निकलने में सफल रहा। 2005 में बीजापुर के जंगलों में और 2017 में अबूझमाड़ इलाके की मुठभेड़ में उसकी जान बाल-बाल बची थी।

पार्वती: संगठन की महिला शक्ति

पार्वती भी लंबे समय से नक्सल आंदोलन का हिस्सा रही है। उसने 1992 में संगठन से जुड़ाव किया था और CNM की उप-संस्कृति समिति में प्रमुख भूमिका निभाई। उसे भी AOBSZCM से होते हुए DKSZCM तक पदोन्नति मिली थी।

पहली पत्नी की मौत के बाद फिर की शादी

लेंगु दादा ने 1982 में अपनी पहली पत्नी विद्या से शादी की थी, जो 2002 में एक एनकाउंटर में मारी गई। इसके बाद 2007 में उसने पार्वती से विवाह किया। दोनों ने संयुक्त रूप से संगठन के भीतर कई वर्षों तक कार्य किया।

आत्मसमर्पण के पीछे की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दंपति ने वर्षों की हिंसा और संघर्ष के बाद अब शांति की ओर लौटने का निर्णय लिया है। दोनों का मानना है कि युवा पीढ़ी को शिक्षा और विकास की दिशा में ले जाने की ज़रूरत है, न कि हथियार थमाने की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/telangana-after-45-years-naxalite-couple-left-the-path-of/article-28009

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.