भूपेश बघेल के आवास पर ED की छापेमारी: तमनार पेड़ कटाई मुद्दे से पहले कार्रवाई, विपक्ष बोला- लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजनीति शुक्रवार सुबह एक बार फिर गरमा गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की।

सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में CRPF के जवानों के साथ चार गाड़ियों में ईडी अधिकारी पहुंचे। इस दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

छापे के समय विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था और भूपेश बघेल के मुताबिक, वे अडानी प्रोजेक्ट के तहत तमनार क्षेत्र में हो रही पेड़ों की कटाई का मामला सदन में उठाने वाले थे। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—“ED आ गई है। ‘साहेब’ ने भेजा है, क्योंकि आज तमनार के जंगलों का मुद्दा उठाना था।” बघेल के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो गई।

भूपेश बघेल का दावा – नोट गिनने की मशीनें, परिवार के लोगों से नकद जब्ती

यह पहला मौका नहीं है जब भूपेश बघेल ईडी के निशाने पर आए हैं। मार्च 2025 में भी उनके निवास पर छापेमारी हुई थी। उस दौरान उन्होंने दावा किया था कि उनके परिवार के सदस्यों से 33 लाख रुपये नकद मिले थे, जिसमें खेती, डेयरी और स्त्रीधन की राशि शामिल थी। उन्होंने कहा—“नोट गिनने की मशीनें लाई गईं, मानो मैं कोई अपराधी हूं। क्या 33 लाख कोई बहुत बड़ी रकम है?”

इस बार की कार्रवाई में भी ईडी ने कथित तौर पर दस्तावेज और करीब 32-33 लाख रुपये जब्त किए हैं। बघेल ने बताया कि मंतूराम केस से जुड़ी एक पेनड्राइव भी जब्त की गई है। दिन में जांच के दौरान सोने की जांच करने वाली मशीनें भी मंगवाई गईं। इस बीच ईडी की एक गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी कर दिया।

ED के छापे पर कांग्रेस का तीखा हमला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस कार्रवाई को 'डबल इंजन सरकार द्वारा विपक्ष का गला घोंटने' की कार्रवाई बताया। उन्होंने लिखा—“आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र किया गया है। केंद्र की एजेंसियां बार-बार भेजी जा रही हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला।” उन्होंने कहा कि भाजपा की 'बदले की राजनीति' को कांग्रेस पूरे जोर से जवाब देगी।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, मीडिया तक को नहीं मिली एंट्री

छापेमारी के दौरान पुलिस बल की तैनाती अभूतपूर्व थी। दुर्ग और भिलाई शहर के एडिशनल एसपी खुद मौके पर थे। पाडुमनगर इलाके में मेन रोड से करीब 500 मीटर दूर तक किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी, यहां तक कि मीडिया को भी कवरेज से रोका गया। पुलिस ने दावा किया कि यह “सुरक्षा कारणों” से किया गया।

ED पर FIR भी, 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छापे के दौरान ईडी की एक टीम की गाड़ी पर हुए पथराव के मामले में देर रात एफआईआर दर्ज की गई। ईडी अधिकारियों ने भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल समेत 25 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया।

राजनीति या संयोग? विधानसभा में मुद्दे उठाने से पहले कार्रवाई

पूर्व मुख्यमंत्री का यह भी दावा है कि ईडी की कार्रवाई केवल राजनीतिक दबाव बनाने की कवायद है। उन्होंने कहा कि जब भी वह सदन में सरकार से कठिन सवाल पूछते हैं, कुछ ही दिनों के भीतर जांच एजेंसियां उनके दरवाजे पर आ जाती हैं। “कवासी लखमा ने जैसे ही सवाल पूछे, आठ घंटे में ईडी पहुंच गई और आठ दिन में जेल हो गया। यही पैटर्न अब दोहराया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

लोकतांत्रिक सवालों पर ‘जवाबी छापे’ का दौर

छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजनीति में यह घटनाक्रम एक नया मोड़ ला सकता है। जहां केंद्र सरकार की एजेंसियां अपनी कानूनी कार्रवाई की बात करती हैं, वहीं कांग्रेस इसे ‘लोकतांत्रिक सवालों का गला घोंटने’ और ‘जनविरोधी नीतियों पर पर्दा डालने’ का प्रयास बता रही है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा न केवल राज्य की विधानसभा, बल्कि संसद और चुनावी मंचों पर भी गूंज सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भूपेश बघेल के आवास पर ED की छापेमारी: तमनार पेड़ कटाई मुद्दे से पहले कार्रवाई, विपक्ष बोला- लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है

Raipur, CG

सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में CRPF के जवानों के साथ चार गाड़ियों में ईडी अधिकारी पहुंचे। इस दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

छापे के समय विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था और भूपेश बघेल के मुताबिक, वे अडानी प्रोजेक्ट के तहत तमनार क्षेत्र में हो रही पेड़ों की कटाई का मामला सदन में उठाने वाले थे। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—“ED आ गई है। ‘साहेब’ ने भेजा है, क्योंकि आज तमनार के जंगलों का मुद्दा उठाना था।” बघेल के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो गई।

भूपेश बघेल का दावा – नोट गिनने की मशीनें, परिवार के लोगों से नकद जब्ती

यह पहला मौका नहीं है जब भूपेश बघेल ईडी के निशाने पर आए हैं। मार्च 2025 में भी उनके निवास पर छापेमारी हुई थी। उस दौरान उन्होंने दावा किया था कि उनके परिवार के सदस्यों से 33 लाख रुपये नकद मिले थे, जिसमें खेती, डेयरी और स्त्रीधन की राशि शामिल थी। उन्होंने कहा—“नोट गिनने की मशीनें लाई गईं, मानो मैं कोई अपराधी हूं। क्या 33 लाख कोई बहुत बड़ी रकम है?”

इस बार की कार्रवाई में भी ईडी ने कथित तौर पर दस्तावेज और करीब 32-33 लाख रुपये जब्त किए हैं। बघेल ने बताया कि मंतूराम केस से जुड़ी एक पेनड्राइव भी जब्त की गई है। दिन में जांच के दौरान सोने की जांच करने वाली मशीनें भी मंगवाई गईं। इस बीच ईडी की एक गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी कर दिया।

ED के छापे पर कांग्रेस का तीखा हमला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस कार्रवाई को 'डबल इंजन सरकार द्वारा विपक्ष का गला घोंटने' की कार्रवाई बताया। उन्होंने लिखा—“आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र किया गया है। केंद्र की एजेंसियां बार-बार भेजी जा रही हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला।” उन्होंने कहा कि भाजपा की 'बदले की राजनीति' को कांग्रेस पूरे जोर से जवाब देगी।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, मीडिया तक को नहीं मिली एंट्री

छापेमारी के दौरान पुलिस बल की तैनाती अभूतपूर्व थी। दुर्ग और भिलाई शहर के एडिशनल एसपी खुद मौके पर थे। पाडुमनगर इलाके में मेन रोड से करीब 500 मीटर दूर तक किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी, यहां तक कि मीडिया को भी कवरेज से रोका गया। पुलिस ने दावा किया कि यह “सुरक्षा कारणों” से किया गया।

ED पर FIR भी, 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छापे के दौरान ईडी की एक टीम की गाड़ी पर हुए पथराव के मामले में देर रात एफआईआर दर्ज की गई। ईडी अधिकारियों ने भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल समेत 25 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया।

राजनीति या संयोग? विधानसभा में मुद्दे उठाने से पहले कार्रवाई

पूर्व मुख्यमंत्री का यह भी दावा है कि ईडी की कार्रवाई केवल राजनीतिक दबाव बनाने की कवायद है। उन्होंने कहा कि जब भी वह सदन में सरकार से कठिन सवाल पूछते हैं, कुछ ही दिनों के भीतर जांच एजेंसियां उनके दरवाजे पर आ जाती हैं। “कवासी लखमा ने जैसे ही सवाल पूछे, आठ घंटे में ईडी पहुंच गई और आठ दिन में जेल हो गया। यही पैटर्न अब दोहराया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

लोकतांत्रिक सवालों पर ‘जवाबी छापे’ का दौर

छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजनीति में यह घटनाक्रम एक नया मोड़ ला सकता है। जहां केंद्र सरकार की एजेंसियां अपनी कानूनी कार्रवाई की बात करती हैं, वहीं कांग्रेस इसे ‘लोकतांत्रिक सवालों का गला घोंटने’ और ‘जनविरोधी नीतियों पर पर्दा डालने’ का प्रयास बता रही है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा न केवल राज्य की विधानसभा, बल्कि संसद और चुनावी मंचों पर भी गूंज सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ed-raids-at-bhupesh-baghels-residence-the-opposition-said-before/article-28033

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.