बिलासपुर में नग्न हालत में युवक की हत्या, सिर पत्थर से कुचला गया – CISF की सुरक्षा पर उठे सवाल

Bhilai, CG

भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइंस क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की नग्न अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली। युवक का सिर पत्थर से कुचला गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  यह इलाका सुरक्षा के लिहाज़ से CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के अधीन आता है, बावजूद इसके ऐसी जघन्य वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास शराब की बोतलें, डिस्पोजल गिलास और खाने-पीने का सामान मिला है। घटनास्थल के समीप युवक के कपड़े बोरी में मिले, जिससे अंदेशा है कि हत्या से पहले आरोपी ने उसे नग्न किया हो।

पार्टी के बहाने बुलाकर की गई हत्या?

पुलिस को शक है कि हत्यारों ने युवक को शराब पीने के बहाने खदान क्षेत्र में बुलाया और मौका पाकर उसका सिर पत्थर से कुचल दिया। दूसरी संभावना यह जताई जा रही है कि नशे में झगड़े के बाद हत्या को अंजाम दिया गया।

घटनास्थल पर पहुंची चकरभाठा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी है।

CISF की चौकसी पर सवाल

यह इलाका भिलाई स्टील प्लांट के अधीन आता है, जहां सुरक्षा के लिए CISF का कैम्प और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। बावजूद इसके, यह खदान क्षेत्र कई ओर से खुला हुआ है और वहां आम लोगों की आवाजाही होती रहती है। रिपोर्ट के अनुसार, 11 जुलाई के बाद से CISF के जवान दोबारा उसी दिन घटनास्थल पर पहुंचे, यानी क्षेत्र में निरंतर निगरानी नहीं हो रही थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा ढीली होने के कारण पहले भी चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। अब हत्या जैसे गंभीर अपराध ने सिस्टम की पोल खोल दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में नग्न हालत में युवक की हत्या, सिर पत्थर से कुचला गया – CISF की सुरक्षा पर उठे सवाल

Bhilai, CG

  यह इलाका सुरक्षा के लिहाज़ से CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के अधीन आता है, बावजूद इसके ऐसी जघन्य वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास शराब की बोतलें, डिस्पोजल गिलास और खाने-पीने का सामान मिला है। घटनास्थल के समीप युवक के कपड़े बोरी में मिले, जिससे अंदेशा है कि हत्या से पहले आरोपी ने उसे नग्न किया हो।

पार्टी के बहाने बुलाकर की गई हत्या?

पुलिस को शक है कि हत्यारों ने युवक को शराब पीने के बहाने खदान क्षेत्र में बुलाया और मौका पाकर उसका सिर पत्थर से कुचल दिया। दूसरी संभावना यह जताई जा रही है कि नशे में झगड़े के बाद हत्या को अंजाम दिया गया।

घटनास्थल पर पहुंची चकरभाठा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी है।

CISF की चौकसी पर सवाल

यह इलाका भिलाई स्टील प्लांट के अधीन आता है, जहां सुरक्षा के लिए CISF का कैम्प और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। बावजूद इसके, यह खदान क्षेत्र कई ओर से खुला हुआ है और वहां आम लोगों की आवाजाही होती रहती है। रिपोर्ट के अनुसार, 11 जुलाई के बाद से CISF के जवान दोबारा उसी दिन घटनास्थल पर पहुंचे, यानी क्षेत्र में निरंतर निगरानी नहीं हो रही थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा ढीली होने के कारण पहले भी चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। अब हत्या जैसे गंभीर अपराध ने सिस्टम की पोल खोल दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bilaspur-the-murder-of-a-young-man-in-a/article-28019

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.