आगर मालवा में अतिथि शिक्षकों का ई-अटेंडेंस के खिलाफ प्रदर्शन, 5 दिन का अल्टीमेटम

Agar Malwa, MP

शासकीय स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस सिस्टम को लेकर आक्रोश जताते हुए मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों का कहना है कि नई व्यवस्था बिना ज़मीनी सुविधाओं को देखे लागू कर दी गई है, जो व्यावहारिक नहीं है।

शिक्षकों की प्रमुख आपत्ति एंड्रॉइड मोबाइल और नेटवर्क से जुड़ी है। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में 80% अतिथि शिक्षकों के पास स्मार्टफोन ही नहीं है। ऐसे में डिजिटल उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से 20,000 रुपये मोबाइल खरीदने के लिए सहायता राशि और हर महीने 500 रुपये रिचार्ज भत्ता देने की मांग की है।

आर्थिक स्थिति और सुविधा का मुद्दा भी उठा

संघ ने अपनी आर्थिक अस्थिरता की बात रखते हुए कहा कि उन्हें ना तो समय पर मानदेय मिलता है और ना ही किसी प्रकार की अवकाश सुविधा। अतिथि शिक्षकों ने वार्षिक अनुबंध और नियमित वेतन तिथि सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

नेटवर्क समस्या बनी सबसे बड़ी चुनौती

ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षक नेटवर्क की खराब स्थिति से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि जब मोबाइल नेटवर्क ही नहीं आता तो ई-अटेंडेंस का क्या औचित्य? उन्होंने पहले नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और फिर इस तरह की डिजिटल व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया।

5 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

शिक्षक संघ ने प्रशासन को 5 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसका संपूर्ण दायित्व शासन और प्रशासन का होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आगर मालवा में अतिथि शिक्षकों का ई-अटेंडेंस के खिलाफ प्रदर्शन, 5 दिन का अल्टीमेटम

Agar Malwa, MP

शिक्षकों का कहना है कि नई व्यवस्था बिना ज़मीनी सुविधाओं को देखे लागू कर दी गई है, जो व्यावहारिक नहीं है।

शिक्षकों की प्रमुख आपत्ति एंड्रॉइड मोबाइल और नेटवर्क से जुड़ी है। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में 80% अतिथि शिक्षकों के पास स्मार्टफोन ही नहीं है। ऐसे में डिजिटल उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से 20,000 रुपये मोबाइल खरीदने के लिए सहायता राशि और हर महीने 500 रुपये रिचार्ज भत्ता देने की मांग की है।

आर्थिक स्थिति और सुविधा का मुद्दा भी उठा

संघ ने अपनी आर्थिक अस्थिरता की बात रखते हुए कहा कि उन्हें ना तो समय पर मानदेय मिलता है और ना ही किसी प्रकार की अवकाश सुविधा। अतिथि शिक्षकों ने वार्षिक अनुबंध और नियमित वेतन तिथि सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

नेटवर्क समस्या बनी सबसे बड़ी चुनौती

ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षक नेटवर्क की खराब स्थिति से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि जब मोबाइल नेटवर्क ही नहीं आता तो ई-अटेंडेंस का क्या औचित्य? उन्होंने पहले नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और फिर इस तरह की डिजिटल व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया।

5 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

शिक्षक संघ ने प्रशासन को 5 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसका संपूर्ण दायित्व शासन और प्रशासन का होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/guest-teachers-protest-against-e-attendance-in-agar-malwa-5-days/article-28013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.