- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बाइक पर पलटी तेज रफ्तार कार, बेकरी संचालक की दर्दनाक मौत
बाइक पर पलटी तेज रफ्तार कार, बेकरी संचालक की दर्दनाक मौत
Mauganj, MP
लौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेकरी संचालक की जान चली गई। रतनगवा खास निवासी महेंद्र वर्मा अपनी बाइक से देवतालाब स्थित दुकान की ओर जा रहे थे, तभी देवतालाब पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर पलट गई।
हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने लौर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, महेंद्र वर्मा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए