MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में अति भारी बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में तेज बारिश की संभावना

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर कहर बनकर टूट रहा है। मानसून ट्रफ और डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है।

गुरुवार को सतना, डिंडौरी, मऊगंज समेत 26 जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया। कुछ स्थानों पर जलभराव, सड़कों के धंसने और हादसों की खबरें भी सामने आई हैं।

आज ग्वालियर-चंबल अंचल के 7 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 15 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज शामिल हैं।

स्कूलों में अवकाश और परीक्षाएं स्थगित
रीवा, सतना, डिंडौरी और मऊगंज में शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सतना के शासकीय स्वशासी महाविद्यालय की 17, 18 और 19 जुलाई की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।

भूस्खलन से मजदूरों की मौत, गुफा पर्यटन स्थल बंद
भोपाल में तेज बारिश से सड़क धंस गई जबकि शहडोल में सीवर खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। चित्रकूट की गुप्त गोदावरी गुफा में तेज बहाव के चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मऊगंज के नईगढ़ी में घरों में पानी घुस गया, थाना परिसर भी जलमग्न रहा।

कई जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना और टीकमगढ़ में अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई है। वहीं अशोकनगर, गुना, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, ग्वालियर और विदिशा में भी जलस्तर बढ़ने का खतरा है।

बारिश का रिकॉर्ड और रुझान

भोपाल
1986 में जुलाई में 41 इंच बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। अब तक जुलाई में औसतन 15.7 इंच पानी गिर चुका है।

जबलपुर
यहाँ जुलाई 1930 में सबसे ज्यादा 45 इंच बारिश हुई थी। सामान्यतः महीने में 17 इंच बारिश होती है।

ग्वालियर
ग्वालियर में जुलाई के महीने में बारिश कम होती है, लेकिन इस बार स्थिति बदली हुई है। 1935 में 24.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड है। इस बार मानसून की तेज़ शुरुआत हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में अति भारी बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में तेज बारिश की संभावना

BHOPAL, MP

गुरुवार को सतना, डिंडौरी, मऊगंज समेत 26 जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया। कुछ स्थानों पर जलभराव, सड़कों के धंसने और हादसों की खबरें भी सामने आई हैं।

आज ग्वालियर-चंबल अंचल के 7 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 15 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज शामिल हैं।

स्कूलों में अवकाश और परीक्षाएं स्थगित
रीवा, सतना, डिंडौरी और मऊगंज में शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सतना के शासकीय स्वशासी महाविद्यालय की 17, 18 और 19 जुलाई की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।

भूस्खलन से मजदूरों की मौत, गुफा पर्यटन स्थल बंद
भोपाल में तेज बारिश से सड़क धंस गई जबकि शहडोल में सीवर खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। चित्रकूट की गुप्त गोदावरी गुफा में तेज बहाव के चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मऊगंज के नईगढ़ी में घरों में पानी घुस गया, थाना परिसर भी जलमग्न रहा।

कई जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना और टीकमगढ़ में अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई है। वहीं अशोकनगर, गुना, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, ग्वालियर और विदिशा में भी जलस्तर बढ़ने का खतरा है।

बारिश का रिकॉर्ड और रुझान

भोपाल
1986 में जुलाई में 41 इंच बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। अब तक जुलाई में औसतन 15.7 इंच पानी गिर चुका है।

जबलपुर
यहाँ जुलाई 1930 में सबसे ज्यादा 45 इंच बारिश हुई थी। सामान्यतः महीने में 17 इंच बारिश होती है।

ग्वालियर
ग्वालियर में जुलाई के महीने में बारिश कम होती है, लेकिन इस बार स्थिति बदली हुई है। 1935 में 24.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड है। इस बार मानसून की तेज़ शुरुआत हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-the-ashtami-of-sawan-baba-mahakal-was-offered-to/article-28023

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.