WAVES 2025 में बोले आमिर खान: भारत की सिर्फ 2% आबादी जाती है थियेटर, देश में स्क्रीन की भारी कमी

Bollywod

देश की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के दूसरे दिन फिल्म अभिनेता आमिर खान ने भारतीय सिनेमा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की विशाल आबादी के अनुपात में सिनेमाघरों की संख्या बेहद कम है, जिससे सिनेमा का व्यापक स्तर पर विस्तार बाधित हो रहा है।

 भारत में सिर्फ 10 हजार स्क्रीन, अमेरिका में 40 हजार
'स्टूडियोज ऑफ द फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड मैप' सत्र में आमिर ने कहा, “भारत में सिर्फ 10,000 स्क्रीन हैं, जिनमें से लगभग 47% दक्षिण भारत में स्थित हैं। ऐसे में हिंदी फिल्मों के लिए अधिकतम 5,000 स्क्रीन ही उपलब्ध हो पाते हैं। अमेरिका में 40,000 और चीन में 90,000 स्क्रीन हैं, जबकि उनकी जनसंख्या हमसे कम है।”

उन्होंने इस तथ्य को चिंताजनक बताया कि भारत की आबादी का महज 2% हिस्सा ही सिनेमाघरों में फिल्में देखने जाता है। आमिर का मानना है कि यदि सिनेमाघरों की संख्या में सुधार नहीं किया गया, तो लोग फिल्मों के बारे में केवल सुनते रह जाएंगे, उन्हें अनुभव नहीं कर पाएंगे।

ओटीटी बनाम थियेटर: कम होता अंतर, घटती कमाई
आमिर खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के मौजूदा मॉडल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “अब फिल्मों के रिलीज़ के 45 दिन बाद ही वे ओटीटी पर आ जाती हैं। इससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या घट रही है। थिएटर और डिजिटल रिलीज़ के बीच की यह कम अवधि, फिल्म इंडस्ट्री की कमाई पर बुरा असर डाल रही है।” उन्होंने मौजूदा बिजनेस मॉडल को “त्रुटिपूर्ण और हास्यास्पद” करार दिया।

सरकार की पहल की तारीफ
आमिर खान ने इस आयोजन की पहल को क्रांतिकारी बताते हुए केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैं पिछले 35 वर्षों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने हमारी क्रिएटिव इंडस्ट्री के बारे में गंभीरता से सोचा है। WAVES 2025 इस दिशा में एक सराहनीय कदम है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

WAVES 2025 में बोले आमिर खान: भारत की सिर्फ 2% आबादी जाती है थियेटर, देश में स्क्रीन की भारी कमी

Bollywod

 भारत में सिर्फ 10 हजार स्क्रीन, अमेरिका में 40 हजार
'स्टूडियोज ऑफ द फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड मैप' सत्र में आमिर ने कहा, “भारत में सिर्फ 10,000 स्क्रीन हैं, जिनमें से लगभग 47% दक्षिण भारत में स्थित हैं। ऐसे में हिंदी फिल्मों के लिए अधिकतम 5,000 स्क्रीन ही उपलब्ध हो पाते हैं। अमेरिका में 40,000 और चीन में 90,000 स्क्रीन हैं, जबकि उनकी जनसंख्या हमसे कम है।”

उन्होंने इस तथ्य को चिंताजनक बताया कि भारत की आबादी का महज 2% हिस्सा ही सिनेमाघरों में फिल्में देखने जाता है। आमिर का मानना है कि यदि सिनेमाघरों की संख्या में सुधार नहीं किया गया, तो लोग फिल्मों के बारे में केवल सुनते रह जाएंगे, उन्हें अनुभव नहीं कर पाएंगे।

ओटीटी बनाम थियेटर: कम होता अंतर, घटती कमाई
आमिर खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के मौजूदा मॉडल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “अब फिल्मों के रिलीज़ के 45 दिन बाद ही वे ओटीटी पर आ जाती हैं। इससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या घट रही है। थिएटर और डिजिटल रिलीज़ के बीच की यह कम अवधि, फिल्म इंडस्ट्री की कमाई पर बुरा असर डाल रही है।” उन्होंने मौजूदा बिजनेस मॉडल को “त्रुटिपूर्ण और हास्यास्पद” करार दिया।

सरकार की पहल की तारीफ
आमिर खान ने इस आयोजन की पहल को क्रांतिकारी बताते हुए केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैं पिछले 35 वर्षों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने हमारी क्रिएटिव इंडस्ट्री के बारे में गंभीरता से सोचा है। WAVES 2025 इस दिशा में एक सराहनीय कदम है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/in-waves-2025-aamir-khan-said-that-only-2-population/article-19460

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.