शिव स्वरूप श्रृंगार: बाबा महाकाल के अलौकिक रूप ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Ujjain, MP

वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के दिव्यता और भक्ति का दुर्लभ संगम देखने को मिला।

बुधवार सुबह ठीक 4 बजे जैसे ही गर्भगृह के कपाट खोले गए, श्रद्धालुओं के बीच अपार श्रद्धा और उल्लास उमड़ पड़ा। सर्वप्रथम भगवान महाकाल का जलाभिषेक हुआ, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष पूजन संपन्न किया गया।

इस पावन अवसर पर बाबा महाकाल का श्रृंगार ऐसा हुआ कि भक्तों की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। भगवान के मस्तक पर इस बार पारंपरिक शिवलिंग के स्थान पर त्रिशूल और चंद्र का अनुपम श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही चंदन, भांग और रत्नजड़ित आभूषणों से अलंकृत कर भव्य श्रृंगार सम्पन्न हुआ। महाकाल को भस्म अर्पित की गई और उनके शेषनाग रूपी रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला ने स्वरूप को और भी मनोहारी बना दिया।

मंदिर परिसर में भोर की भस्म आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। आरती के उपरांत भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं बताकर उनका आशीर्वाद मांगा। पूरा मंदिर परिसर "हर हर महादेव" और "जय महाकाल" के जयघोषों से गुंजता रहा।

mahakall

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

शिव स्वरूप श्रृंगार: बाबा महाकाल के अलौकिक रूप ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Ujjain, MP

बुधवार सुबह ठीक 4 बजे जैसे ही गर्भगृह के कपाट खोले गए, श्रद्धालुओं के बीच अपार श्रद्धा और उल्लास उमड़ पड़ा। सर्वप्रथम भगवान महाकाल का जलाभिषेक हुआ, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष पूजन संपन्न किया गया।

इस पावन अवसर पर बाबा महाकाल का श्रृंगार ऐसा हुआ कि भक्तों की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। भगवान के मस्तक पर इस बार पारंपरिक शिवलिंग के स्थान पर त्रिशूल और चंद्र का अनुपम श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही चंदन, भांग और रत्नजड़ित आभूषणों से अलंकृत कर भव्य श्रृंगार सम्पन्न हुआ। महाकाल को भस्म अर्पित की गई और उनके शेषनाग रूपी रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला ने स्वरूप को और भी मनोहारी बना दिया।

मंदिर परिसर में भोर की भस्म आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। आरती के उपरांत भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं बताकर उनका आशीर्वाद मांगा। पूरा मंदिर परिसर "हर हर महादेव" और "जय महाकाल" के जयघोषों से गुंजता रहा।

mahakall

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shiva-swaroop-shringar-baba-mahakals-supernatural-form/article-19912

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.