मध्यप्रदेश में गर्मी का असर तेज़: कई जिलों में लू का अलर्ट, जानिए अगले कुछ दिनों का मौसम अपडेट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है, जिससे लोगों को तेज़ धूप और तपिश का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में लू चलने की आशंका भी जताई है।

इन जिलों में बढ़ सकती है गर्मी

राज्य के ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में पारा 41 डिग्री से ऊपर जा चुका है। बुधवार से इन क्षेत्रों में गर्मी और अधिक तेज़ होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर भोपाल, सागर, रतलाम, नीमच, गुना और शिवपुरी जैसे जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

18 अप्रैल तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 अप्रैल तक प्रदेश में तेज़ धूप और भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे वहां थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम में उतार-चढ़ाव का कारण

वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के दक्षिण भाग में भी एक ऊपरी चक्रवात सक्रिय है, जिससे लेकर दक्षिण पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है। यह स्थिति मौसम को अस्थिर कर रही है और कहीं तेज़ गर्मी तो कहीं हल्की बारिश का कारण बन रही है।

लू से रहें सतर्क

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। खासकर ग्वालियर, चंबल, मंदसौर, नीमच और श्योपुर जैसे क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण लू चल सकती है। दिन का तापमान 45 डिग्री तक और रात का पारा 20-23 डिग्री के बीच रह सकता है।

अच्छी खबर: मानसून रहेगा सामान्य से बेहतर

मौसम विभाग द्वारा जारी मानसून पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस वर्ष जून से सितंबर के बीच मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि खेती-किसानी और जलस्तर को लेकर प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में गर्मी का असर तेज़: कई जिलों में लू का अलर्ट, जानिए अगले कुछ दिनों का मौसम अपडेट

BHOPAL, MP

इन जिलों में बढ़ सकती है गर्मी

राज्य के ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में पारा 41 डिग्री से ऊपर जा चुका है। बुधवार से इन क्षेत्रों में गर्मी और अधिक तेज़ होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर भोपाल, सागर, रतलाम, नीमच, गुना और शिवपुरी जैसे जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

18 अप्रैल तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 अप्रैल तक प्रदेश में तेज़ धूप और भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे वहां थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम में उतार-चढ़ाव का कारण

वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के दक्षिण भाग में भी एक ऊपरी चक्रवात सक्रिय है, जिससे लेकर दक्षिण पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है। यह स्थिति मौसम को अस्थिर कर रही है और कहीं तेज़ गर्मी तो कहीं हल्की बारिश का कारण बन रही है।

लू से रहें सतर्क

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। खासकर ग्वालियर, चंबल, मंदसौर, नीमच और श्योपुर जैसे क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण लू चल सकती है। दिन का तापमान 45 डिग्री तक और रात का पारा 20-23 डिग्री के बीच रह सकता है।

अच्छी खबर: मानसून रहेगा सामान्य से बेहतर

मौसम विभाग द्वारा जारी मानसून पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस वर्ष जून से सितंबर के बीच मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि खेती-किसानी और जलस्तर को लेकर प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-effect-of-heat-in-madhya-pradesh-knows-the-alert/article-17844

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.