उमरिया में बाघ का हमला: खेत गए युवक की जान पर बन आई, हाथ में गंभीर चोट

Umaria, MP

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। 28 वर्षीय मुनिराज सिंह अपने गांव के पास तालाब किनारे नित्य क्रिया के लिए गया था, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर झपट्टा मारा।

इस हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है। उसे तुरंत मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

दमना बीट में हुआ हमला

यह घटना दमना बीट के पीएफ 351 क्षेत्र के नजदीक हुई। हमले की खबर मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की 10 से अधिक सदस्यीय टीम सर्चिंग और निगरानी में जुटी है।

बाघ की तलाश में लगे दो हाथी

वन विभाग ने हमलावर बाघ की पहचान और मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए दो हाथियों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू किया है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोगों से सतर्कता की अपील

बांधवगढ़ के मानपुर बफर रेंज के अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि घटना के बाद इलाके में निगरानी कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

उमरिया में बाघ का हमला: खेत गए युवक की जान पर बन आई, हाथ में गंभीर चोट

Umaria, MP

इस हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है। उसे तुरंत मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

दमना बीट में हुआ हमला

यह घटना दमना बीट के पीएफ 351 क्षेत्र के नजदीक हुई। हमले की खबर मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की 10 से अधिक सदस्यीय टीम सर्चिंग और निगरानी में जुटी है।

बाघ की तलाश में लगे दो हाथी

वन विभाग ने हमलावर बाघ की पहचान और मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए दो हाथियों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू किया है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोगों से सतर्कता की अपील

बांधवगढ़ के मानपुर बफर रेंज के अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि घटना के बाद इलाके में निगरानी कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tiger-attack-in-umaria-caused-a-serious-injury-to-the/article-30057

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.