- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- मऊगंज में सूखते आम के पेड़ों पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों की टीम ने किया निरीक्षण
मऊगंज में सूखते आम के पेड़ों पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों की टीम ने किया निरीक्षण
Rewa, MP
By दैनिक जागरण
On
मऊगंज जिले में आम के पेड़ों की लगातार हो रही मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा चेतावनी दी जा रही थी कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या व्यापक पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकती है। बावजूद इसके, प्रशासन की सक्रियता तब नजर आई जब हालात बिगड़ने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम को क्षेत्र में भेजा गया। टीम ने गांव-गांव जाकर निरीक्षण किया, जहां अधिकांश आम के पेड़ों में एक जैसी बीमारी और पोषण की कमी पाई गई। इससे स्पष्ट है कि समस्या किसी एक स्थान तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे जिले में फैल चुकी है।
वैज्ञानिकों ने किसानों को दवा छिड़काव और देखभाल संबंधी सलाह दी है, लेकिन किसानों का कहना है कि केवल सलाह से समस्या का समाधान संभव नहीं है। इस बीच, महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेगर ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार नए पौधारोपण पर जोर देती है, लेकिन पुराने पेड़ों की देखभाल और नियमित परीक्षण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
किसानों और संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर न केवल पर्यावरण पर पड़ेगा, बल्कि किसानों की आजीविका और भविष्य पर भी गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण
मऊगंज में सूखते आम के पेड़ों पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों की टीम ने किया निरीक्षण
Rewa, MP
मऊगंज जिले में आम के पेड़ों की लगातार हो रही मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा चेतावनी दी जा रही थी कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या व्यापक पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकती है। बावजूद इसके, प्रशासन की सक्रियता तब नजर आई जब हालात बिगड़ने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम को क्षेत्र में भेजा गया। टीम ने गांव-गांव जाकर निरीक्षण किया, जहां अधिकांश आम के पेड़ों में एक जैसी बीमारी और पोषण की कमी पाई गई। इससे स्पष्ट है कि समस्या किसी एक स्थान तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे जिले में फैल चुकी है।
वैज्ञानिकों ने किसानों को दवा छिड़काव और देखभाल संबंधी सलाह दी है, लेकिन किसानों का कहना है कि केवल सलाह से समस्या का समाधान संभव नहीं है। इस बीच, महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेगर ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार नए पौधारोपण पर जोर देती है, लेकिन पुराने पेड़ों की देखभाल और नियमित परीक्षण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
किसानों और संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर न केवल पर्यावरण पर पड़ेगा, बल्कि किसानों की आजीविका और भविष्य पर भी गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/concern-increased-over-drying-mango-trees-in-mauganj-team-of/article-52456
खबरें और भी हैं
करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, खंभे से गिरकर हुआ हादसा
By दैनिक जागरण
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
By दैनिक जागरण
टाप न्यूज
सिंगरौली में अवैध रेत पर बड़ा एक्शन: संयुक्त टीम की दबिश, 150 घन मीटर रेत जब्त
Published On
By दैनिक जागरण
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही...
बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद, इस विधि से दें चंद्रमा को अर्घ्य
Published On
By Rohit.P
बुद्ध पूर्णिमा 2026 पर जानें आपके शहर में चंद्रोदय का समय, चंद्रमा को अर्घ्य देने की सही विधि, मंत्र और...
मऊगंज में सूखते आम के पेड़ों पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों की टीम ने किया निरीक्षण
Published On
By दैनिक जागरण
मऊगंज जिले में आम के पेड़ों की लगातार हो रही मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...
बिजनेस
01 May 2026 11:59:29
एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री भारत को नेट ज़ीरो अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक साझा...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.