महेश्वर के हथकरघा उद्योग में फूंक दी जान, कौन हैं शैली होल्कर जिन्हें मिला पद्म श्री अवार्ड

Khargon, MP

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की शैली होल्कर को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शैली ने महेश्वर के हथकरघा उद्योग में जान फूंक दी है। उन्होंने अपने जीवन का 5 दशक इसी काम में लगा दिया। उन्होंने इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की स्थापना भी की है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की औपचारिक घोषणा की गई है। इसमें मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की 82 साल की शैली होल्कर को इस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। होल्कर एक अनुभवी सामाजिक उद्यमी हैं, जिन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत से प्रेरित होकर 300 साल पुरानी माहेश्वरी हथकरघा उद्योग को पुनर्जीवित किया है। इसके लिए उन्होंने अपना पांच दशक से अधिक का समय इसी में लगा दिया।

बता दें कि शैली होल्कर को यह पुरस्कार व्यापार और उद्योग (वस्त्र) के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए दिया जा रहा है। होल्कर का जन्म अमेरिका में हुआ। उन्होंने खरगोन की समाप्त हो रही महेश्वरी शिल्प को एक बार फिर से समृद्ध कर दिया। शैली ने इस शिल्प को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई और इस शिल्प कला में आधुनिक डिजाइन के साथ परंपरा को भी सहजता से मिश्रित किया है।

प्रशिक्षण के लिए खोला स्कूल

शैली ने हथकरघा की पारंपरिक बुनाई तकनीकों को और अधिक प्रसारित करने के लिए इसका प्रशिक्षण देना शुरू किया, जिसके लिए उन्होंने महेश्वर में हथकरघा स्कूल की स्थापना की और हथकरघा शिल्प का संरक्षण और इसके विकास को सुनिश्चित किया।

250 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार

शैली होल्कर महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने 250 से अधिक महिला बुनकरों को रोजगार दिया है। 110 से अधिक हथकरघे स्थापित किए और 45 से ज्यादा घर, 8वीं क्लास तक का एक स्कूल और अपने कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक घर स्थापित किया है। उनकी पहल ने महिलाओं को हथकरघा शिल्प कौशल में प्रशिक्षित किया, जिससे महिलाओं को स्थायी आजीविका का साधन मिल गया है। वहीं दूसरी ओर अहिल्याबाई ज्योति स्कूल के माध्यम से 240 से अधिक युवाओं को इस का प्रशिक्षण देने की प्लानिंग है। इसमें महिलाओं और बच्चों को भी सीखने का अवसर मिलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महेश्वर के हथकरघा उद्योग में फूंक दी जान, कौन हैं शैली होल्कर जिन्हें मिला पद्म श्री अवार्ड

Khargon, MP

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की औपचारिक घोषणा की गई है। इसमें मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की 82 साल की शैली होल्कर को इस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। होल्कर एक अनुभवी सामाजिक उद्यमी हैं, जिन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत से प्रेरित होकर 300 साल पुरानी माहेश्वरी हथकरघा उद्योग को पुनर्जीवित किया है। इसके लिए उन्होंने अपना पांच दशक से अधिक का समय इसी में लगा दिया।

बता दें कि शैली होल्कर को यह पुरस्कार व्यापार और उद्योग (वस्त्र) के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए दिया जा रहा है। होल्कर का जन्म अमेरिका में हुआ। उन्होंने खरगोन की समाप्त हो रही महेश्वरी शिल्प को एक बार फिर से समृद्ध कर दिया। शैली ने इस शिल्प को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई और इस शिल्प कला में आधुनिक डिजाइन के साथ परंपरा को भी सहजता से मिश्रित किया है।

प्रशिक्षण के लिए खोला स्कूल

शैली ने हथकरघा की पारंपरिक बुनाई तकनीकों को और अधिक प्रसारित करने के लिए इसका प्रशिक्षण देना शुरू किया, जिसके लिए उन्होंने महेश्वर में हथकरघा स्कूल की स्थापना की और हथकरघा शिल्प का संरक्षण और इसके विकास को सुनिश्चित किया।

250 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार

शैली होल्कर महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने 250 से अधिक महिला बुनकरों को रोजगार दिया है। 110 से अधिक हथकरघे स्थापित किए और 45 से ज्यादा घर, 8वीं क्लास तक का एक स्कूल और अपने कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक घर स्थापित किया है। उनकी पहल ने महिलाओं को हथकरघा शिल्प कौशल में प्रशिक्षित किया, जिससे महिलाओं को स्थायी आजीविका का साधन मिल गया है। वहीं दूसरी ओर अहिल्याबाई ज्योति स्कूल के माध्यम से 240 से अधिक युवाओं को इस का प्रशिक्षण देने की प्लानिंग है। इसमें महिलाओं और बच्चों को भी सीखने का अवसर मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/who-is-shaili-holkar-who-breathed-life-into-maheshwars-handloom/article-8533

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.