ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, 40 मिनट की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाई गई जान

Ashoknagar, MP

अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा टल गया जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई।

यात्रियों की सतर्कता और रेल कर्मचारियों की तत्परता से महिला को करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना सुबह 10 बजे की है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी मधु लक्ष्यकर (32) अपने परिवार के साथ लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस से सवाई माधोपुर जा रही थीं। जब ट्रेन अशोकनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रुकी, तो मधु पानी भरने के लिए नीचे उतरीं। तभी ट्रेन चल पड़ी और वह हड़बड़ी में चढ़ने की कोशिश करने लगीं।

गिरते ही फंसी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच

चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं। गनीमत रही कि किसी यात्री ने तत्काल चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन रुक गई। मौके पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह जगह बेहद संकरी होने के कारण सफलता नहीं मिली।

ड्रिल मशीन से काटा गया प्लेटफॉर्म

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी लखन सिंह रघुवंशी और आरक्षक अभिषेक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्राथमिक प्रयास विफल रहने पर सड़क निर्माण में प्रयुक्त ड्रिल मशीन मंगवाई गई और प्लेटफॉर्म के सीमेंट-कंक्रीट हिस्से को तोड़कर रेस्क्यू किया गया।

करीब 40 मिनट तक चले इस अभियान के बाद मधु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें सिर और पीठ में चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन की तेज़ प्रतिक्रिया से महिला की जान बचा ली गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, 40 मिनट की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाई गई जान

Ashoknagar, MP

यात्रियों की सतर्कता और रेल कर्मचारियों की तत्परता से महिला को करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना सुबह 10 बजे की है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी मधु लक्ष्यकर (32) अपने परिवार के साथ लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस से सवाई माधोपुर जा रही थीं। जब ट्रेन अशोकनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रुकी, तो मधु पानी भरने के लिए नीचे उतरीं। तभी ट्रेन चल पड़ी और वह हड़बड़ी में चढ़ने की कोशिश करने लगीं।

गिरते ही फंसी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच

चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं। गनीमत रही कि किसी यात्री ने तत्काल चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन रुक गई। मौके पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह जगह बेहद संकरी होने के कारण सफलता नहीं मिली।

ड्रिल मशीन से काटा गया प्लेटफॉर्म

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी लखन सिंह रघुवंशी और आरक्षक अभिषेक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्राथमिक प्रयास विफल रहने पर सड़क निर्माण में प्रयुक्त ड्रिल मशीन मंगवाई गई और प्लेटफॉर्म के सीमेंट-कंक्रीट हिस्से को तोड़कर रेस्क्यू किया गया।

करीब 40 मिनट तक चले इस अभियान के बाद मधु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें सिर और पीठ में चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन की तेज़ प्रतिक्रिया से महिला की जान बचा ली गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-trapped-between-train-and-platform-saved-after-40-minute/article-28697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.