- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पटरी पर बना रहे थे वीडियो, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
पटरी पर बना रहे थे वीडियो, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Seoni, MP
सोशल मीडिया पर बढ़ती रील्स की दीवानगी अब लोगों की जान तक ले रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से सामने आया है, जहां चंद लाइक्स और व्यूज़ के लिए रील बना रहे एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
घटना जिले के घंसौर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, दो युवक रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे। पहले तो दोनों ने एक आती हुई ट्रेन को देखकर पटरी से हटकर अपनी जान बचा ली। लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजर गई, दोनों दोबारा ट्रैक पर उतरकर फोटो और वीडियो शूट करने लगे। तभी अचानक पीछे से एक डेमू ट्रेन आ गई। एक युवक किसी तरह छलांग लगाकर बच गया, लेकिन दूसरा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद जीवित बचे युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए