बिहार विकास गठबंधन ने जारी की पहली सूची, 25 उम्मीदवार मैदान में; पारदर्शी और जनसशक्त बिहार का दिया संकल्प

Digital Desk

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में तेजी लाते हुए बिहार विकास गठबंधन (BDA) ने आज अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी।

 नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन ने 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, जिनमें विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े शिक्षाविद्, महिला नेता, समाजसेवी और युवा चेहरे शामिल हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान जोशी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बादल खान, पूर्व सांसद एवं तीन बार के विधायक डॉ. सूरज मंडल, तथा जेपी एलायंस मुस्लिम पॉलिटिकल कमेटी के प्रतिनिधि अजगर खान मौजूद रहे।

गठबंधन का यह निर्णय सामूहिक सहमति से लिया गया, जिसमें जनहित दल सहित जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रेरित सहयोगी संगठन भी शामिल हैं। गठबंधन की कमान पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल संभाल रहे हैं।

जेपी के आदर्शों से प्रेरित राजनीतिक एजेंडा

बिहार विकास गठबंधन ने अपने राजनीतिक मिशन को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों — जनसशक्तिकरण, नैतिक नेतृत्व और सामाजिक न्याय — पर आधारित बताया। गठबंधन का कहना है कि वह "संपूर्ण क्रांति" की भावना को पुनर्जीवित कर बिहार में पारदर्शी शासन, समावेशी विकास और जनसहभागी लोकतंत्र स्थापित करेगा।

गठबंधन की वैचारिक नींव जेपी एलायंस एजेंडा पर टिकी है, जो चार स्तंभों — शिक्षा, रोजगार, समानता और सशक्तिकरण — पर केंद्रित है।

घोषणा पत्र के प्रमुख वादे

गठबंधन ने इस मौके पर अपने घोषणा पत्र के कुछ प्रमुख बिंदुओं का भी अनावरण किया —

  • हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

  • हर घर रोजगार योजना – प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार

  • घोटाला मुक्त बिहार, पूर्ण भ्रष्टाचार-रहित शासन

  • जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के बिना सरकारी नौकरी के अवसर

  • बिहार समान योजना – हर परिवार को ₹5,000 प्रतिमाह की सहायता

  • निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा सभी बच्चों के लिए

  • कन्या दान योजना – बेटियों के विवाह पर ₹1 लाख की सहायता

  • नवजात शिशु सुरक्षा योजना – जन्म पर ₹50,000 सहायता राशि

  • सभी नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा

  • मुस्लिम समान अधिनियम – मुस्लिम समुदाय के लिए समान अवसर

  • पिछड़ी जाति समान नियम – सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की गारंटी

गठबंधन का कहना है कि उसकी नीतियाँ सिर्फ वादों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जनता के साथ भागीदारीपूर्ण शासन के रूप में लागू की जाएंगी।

डॉ. सूरज मंडल ने कहा, “हम बिहार की राजनीति में नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय लिखना चाहते हैं। लोकनायक जेपी की राह पर चलकर हम ऐसा बिहार बनाएंगे जहाँ हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिले।”

इस घोषणा के साथ ही बिहार विकास गठबंधन ने राज्य के चुनावी समर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक साफ संदेश दिया है — “अब बिहार बदलेगा, जन की शक्ति से।”

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bihar-development-alliance-released-the-first-list-of-25-candidates/article-35823

खबरें और भी हैं

दृष्टिबाधित व्यक्तियों के सशक्तिकरण हेतु ज्योति एआई विज़न ग्लासेज़ सहित एआई-संचालित सहायक प्रौद्योगिकियों का शुभारंभ

टाप न्यूज

ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन ने टॉर्चिट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए अनेक एआई-संचालित सहायक प्रौद्योगिकियों का...
देश विदेश 
दृष्टिबाधित व्यक्तियों के सशक्तिकरण हेतु ज्योति एआई विज़न ग्लासेज़ सहित एआई-संचालित सहायक प्रौद्योगिकियों का शुभारंभ

लीबिया में मध्यस्थता की कोशिशों में पाकिस्तान की एंट्री, विरोधी गुटों के बीच संवाद बढ़ाने की पहल

रिपोर्टों और सूत्रों के दावों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, अमेरिका और सऊदी अरब के समर्थन की भी चर्चा; लीबिया...
देश विदेश 
लीबिया में मध्यस्थता की कोशिशों में पाकिस्तान की एंट्री, विरोधी गुटों के बीच संवाद बढ़ाने की पहल

क्या मोबाइल फोन कपल्स के बीच सबसे बड़ा तीसरा व्यक्ति बन गया है? रिश्तों में बढ़ती दूरी पर सवाल

एक ही कमरे में साथ रहने के बावजूद स्क्रीन में खोए रहते हैं लोग, क्या स्मार्टफोन रिश्तों की गर्माहट कम...
ओपीनियन 
क्या मोबाइल फोन कपल्स के बीच सबसे बड़ा तीसरा व्यक्ति बन गया है? रिश्तों में बढ़ती दूरी पर सवाल

सैम मानेकशॉ का नेतृत्व मंत्र: प्रोफेशनल नॉलेज और नैतिक साहस से बनता है असली लीडर

‘सैम बहादुर’ मानते थे कि ज्ञान के बिना आत्मविश्वास अधूरा है और सच बोलने की हिम्मत के बिना नेतृत्व कमजोर...
जीवन के मंत्र 
सैम मानेकशॉ का नेतृत्व मंत्र: प्रोफेशनल नॉलेज और नैतिक साहस से बनता है असली लीडर

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.