चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न और बाहर मौत की चीख… बेंगलुरु हादसे से उठे कई सवाल

Jagran Desk

एक ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल जीत की चमक थी, तो दूसरी ओर वही स्टेडियम बाहर मातम का अंधेरा। चिन्नास्वामी स्टेडियम के भीतर जश्न का माहौल था, लेकिन बाहर बेकाबू भीड़ में मची भगदड़ ने 11 लोगों की जान ले ली और 33 से ज्यादा घायल हो गए। यह मंजर केवल एक हादसा नहीं, बल्कि बदइंतजामी की एक बड़ी मिसाल बन गया है।

35 हजार की दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने से हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा, जिससे मची भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

प्रशासनिक चूक से टूटी जिंदगी

हादसा उस समय हुआ जब RCB की जीत का जश्न मनाने हजारों फैंस स्टेडियम के बाहर जमा थे। प्रशंसकों में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने की दीवानगी इस कदर थी कि लोग पेड़ों, गाड़ियों और दीवारों तक पर चढ़ गए। अफरातफरी के बीच कई लोग ज़मीन पर गिर पड़े और अन्य लोगों के पैरों तले कुचल गए।

इतने बड़े आयोजन के लिए कोई ठोस प्लानिंग नजर नहीं आई। जब जश्न और मातम एक ही फ्रेम में नजर आए, तो सवाल उठना लाज़िमी है कि गलती आखिर कहां हुई?

मौत के बाद भी जारी रहा जश्न

हादसे के बाद भी स्टेडियम के अंदर रंगारंग कार्यक्रम और सम्मान समारोह चलता रहा। मंच पर जहां RCB के खिलाड़ी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मौजूद थे, वहीं बाहर एंबुलेंस की सायरन और रोती-बिलखती भीड़ प्रशासन की नाकामी की गवाही दे रही थी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न और बाहर मौत की चीख… बेंगलुरु हादसे से उठे कई सवाल

Jagran Desk

35 हजार की दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने से हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा, जिससे मची भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

प्रशासनिक चूक से टूटी जिंदगी

हादसा उस समय हुआ जब RCB की जीत का जश्न मनाने हजारों फैंस स्टेडियम के बाहर जमा थे। प्रशंसकों में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने की दीवानगी इस कदर थी कि लोग पेड़ों, गाड़ियों और दीवारों तक पर चढ़ गए। अफरातफरी के बीच कई लोग ज़मीन पर गिर पड़े और अन्य लोगों के पैरों तले कुचल गए।

इतने बड़े आयोजन के लिए कोई ठोस प्लानिंग नजर नहीं आई। जब जश्न और मातम एक ही फ्रेम में नजर आए, तो सवाल उठना लाज़िमी है कि गलती आखिर कहां हुई?

मौत के बाद भी जारी रहा जश्न

हादसे के बाद भी स्टेडियम के अंदर रंगारंग कार्यक्रम और सम्मान समारोह चलता रहा। मंच पर जहां RCB के खिलाड़ी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मौजूद थे, वहीं बाहर एंबुलेंस की सायरन और रोती-बिलखती भीड़ प्रशासन की नाकामी की गवाही दे रही थी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/celebration-of-victory-at-chinnaswamy-stadium-and-death-scream-outside%E2%80%A6/article-23215

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.