- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में होटल के कमरे में सेना के जवान की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
भोपाल में होटल के कमरे में सेना के जवान की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
Bhopal
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में एक सेना के जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जवान की पहचान केरल निवासी के रूप में हुई है।
घटना शहर के व्यस्त क्षेत्र मनोहर डेयरी के पास स्थित होटल खजुराहो की है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर तत्काल हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद होटल में मौजूद अन्य लोगों और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। आर्मी और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मृतक जवान की पृष्ठभूमि और मानसिक स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए