हिमाचल में बादल फटने से तबाही: 10 मौतें, 35 लापता; वाराणसी में गंगा का जलस्तर 2.96 मीटर बढ़ा, 20 मंदिर डूबे

Jagran Desk

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाएं कहर बनकर टूट रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात बादल फटने की 10 घटनाएं सामने आईं, जिनसे भारी बाढ़ आ गई।

अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 35 लोग लापता हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 2.96 मीटर तक बढ़ गया है और 20 मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

हिमाचल के 100 गांवों में बिजली गुल, रेड अलर्ट जारी

मंडी जिले के कथुनाग, करसोग, धर्मपुर, बगशयाड़, थुनाग और गोहर क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ब्यास नदी उफान पर है और प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। NDRF और SDRF की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट तक पहुंचा गंगा का पानी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 50mm प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 50 घंटों में 2.96 मीटर तक जलस्तर बढ़ चुका है। मणिकर्णिका घाट सहित कई घाट जलमग्न हो चुके हैं। लगभग 20 मंदिरों में पानी घुस चुका है। स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

 लखीमपुर और राजस्थान में नदी-नाले उफान पर

लखीमपुर में शारदा नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। लगातार बारिश के कारण आसपास के गांवों में पानी भर चुका है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर में तेज बारिश से शहर की सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया। भरतपुर सहित चार जिलों में 24 घंटे में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का असर

मध्यप्रदेश में मॉनसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो चुका है। बुधवार सुबह से ही राज्य के अनेक जिलों में भारी बारिश जारी है। अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हिमाचल में बादल फटने से तबाही: 10 मौतें, 35 लापता; वाराणसी में गंगा का जलस्तर 2.96 मीटर बढ़ा, 20 मंदिर डूबे

Jagran Desk

अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 35 लोग लापता हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 2.96 मीटर तक बढ़ गया है और 20 मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

हिमाचल के 100 गांवों में बिजली गुल, रेड अलर्ट जारी

मंडी जिले के कथुनाग, करसोग, धर्मपुर, बगशयाड़, थुनाग और गोहर क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ब्यास नदी उफान पर है और प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। NDRF और SDRF की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट तक पहुंचा गंगा का पानी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 50mm प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 50 घंटों में 2.96 मीटर तक जलस्तर बढ़ चुका है। मणिकर्णिका घाट सहित कई घाट जलमग्न हो चुके हैं। लगभग 20 मंदिरों में पानी घुस चुका है। स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

 लखीमपुर और राजस्थान में नदी-नाले उफान पर

लखीमपुर में शारदा नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। लगातार बारिश के कारण आसपास के गांवों में पानी भर चुका है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर में तेज बारिश से शहर की सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया। भरतपुर सहित चार जिलों में 24 घंटे में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का असर

मध्यप्रदेश में मॉनसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो चुका है। बुधवार सुबह से ही राज्य के अनेक जिलों में भारी बारिश जारी है। अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/cloudburst-in-himachal-10-deaths-10-deaths-35-missing-ganga/article-26226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.