ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री: "जिन्होंने मासूमों को मारा, जवाब उन्हीं को मिला"

Jagran Desk

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत ने केवल उन्हीं आतंकियों को निशाना बनाया, जिन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों की जान ली थी।

रक्षा मंत्री ने कहा, “हमने वही किया जो धर्म और नीति के अनुसार सही था। हमने किसी निर्दोष को नहीं छुआ, बल्कि केवल उनके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जो हमले के जिम्मेदार थे।” उन्होंने इस कार्रवाई की तुलना भगवान हनुमान द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस से करते हुए कहा, “जिन्ह मोहि मारा, तिन्हहि मारे…”।

राजनाथ सिंह ने यह बयान उस समय दिया जब वह 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (BRO) की 50 आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे थे।

भारतीय सेना ने दिखाई वीरता और संवेदनशीलता

रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि इस अभियान में हमारी सेनाओं ने असाधारण शौर्य, रणनीतिक सटीकता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया है। “सेना ने लक्ष्य तय किए और उन्हें बिल्कुल उसी सीमा में समाप्त किया, जिसमें नागरिक जीवन को कोई नुकसान पहुंचे,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान कोई भी नागरिक ठिकाना या भीड़भाड़ वाला इलाका प्रभावित नहीं हुआ। सेना ने पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्रवाई की, जिससे यह मिशन सफल और मानवीय दोनों रहा।

नौ आतंकी ठिकाने तबाह, भारत का स्पष्ट संदेश

बताया गया है कि बुधवार सुबह भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई “राइट टू रिस्पॉन्स” के तहत की गई है और यह स्पष्ट संदेश है कि भारत अब आतंक पर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस अभियान को "सटीक और निर्णायक कार्रवाई" करार दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री: "जिन्होंने मासूमों को मारा, जवाब उन्हीं को मिला"

Jagran Desk

रक्षा मंत्री ने कहा, “हमने वही किया जो धर्म और नीति के अनुसार सही था। हमने किसी निर्दोष को नहीं छुआ, बल्कि केवल उनके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जो हमले के जिम्मेदार थे।” उन्होंने इस कार्रवाई की तुलना भगवान हनुमान द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस से करते हुए कहा, “जिन्ह मोहि मारा, तिन्हहि मारे…”।

राजनाथ सिंह ने यह बयान उस समय दिया जब वह 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (BRO) की 50 आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे थे।

भारतीय सेना ने दिखाई वीरता और संवेदनशीलता

रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि इस अभियान में हमारी सेनाओं ने असाधारण शौर्य, रणनीतिक सटीकता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया है। “सेना ने लक्ष्य तय किए और उन्हें बिल्कुल उसी सीमा में समाप्त किया, जिसमें नागरिक जीवन को कोई नुकसान पहुंचे,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान कोई भी नागरिक ठिकाना या भीड़भाड़ वाला इलाका प्रभावित नहीं हुआ। सेना ने पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्रवाई की, जिससे यह मिशन सफल और मानवीय दोनों रहा।

नौ आतंकी ठिकाने तबाह, भारत का स्पष्ट संदेश

बताया गया है कि बुधवार सुबह भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई “राइट टू रिस्पॉन्स” के तहत की गई है और यह स्पष्ट संदेश है कि भारत अब आतंक पर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस अभियान को "सटीक और निर्णायक कार्रवाई" करार दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/defense-minister-said-on-operation-sindoor-who-killed-the-innocent/article-20014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.