निर्यात में क्रांति लाएगी खेती, यूपी बनेगा ऑर्गेनिक हब

Jagran Desk

वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश से होने वाले निर्यात को तीन गुना तक बढ़ाने का संकल्प लेकर योगी सरकार अब खेती को इस अभियान का आधार बना रही है। कोविड-19 के बाद कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात में आई तेजी को देखते हुए सरकार इसे रणनीतिक रूप से बढ़ावा देने में जुटी है। 2024-25 में कृषि उत्पादों के निर्यात में करीब 10% की वृद्धि दर्ज की गई है, और अब इसका विस्तार वैश्विक स्तर तक करने की तैयारी है।

 यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। इन देशों में गुणवत्ता को लेकर सख्त मानकों को ध्यान में रखते हुए सरकार जेवर में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक आधुनिक एक्सपोर्ट हब विकसित कर रही है। इस हब में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं होंगी, जो निर्यात उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगी।

सरकार कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को भी प्राथमिकता दे रही है। बुंदेलखंड और गंगा किनारे के क्षेत्रों में पहले से ही प्राकृतिक खेती हो रही है, जिसे अब पूरे प्रदेश में विस्तार देने की योजना है। विश्व बैंक के सहयोग से चल रही यूपी एग्रीज जैसी योजनाएं पूर्वांचल और बुंदेलखंड को निर्यात के केंद्र के रूप में उभारने की दिशा में सहायक साबित होंगी।

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक और प्राकृतिक विशेषताएं भी इस लक्ष्य को मजबूत आधार देती हैं। इंडो-गंगेटिक बेल्ट की सबसे उपजाऊ भूमि, गंगा-यमुना-सरयू जैसी जलप्रदाय युक्त नदियाँ, और विविध कृषि जलवायु क्षेत्र इस प्रदेश को हर प्रकार की फसल, फल और सब्जी के लिए आदर्श बनाते हैं। इसके अलावा, श्रम की उपलब्धता और लागत की दृष्टि से भी यूपी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी है।

इन सभी विशेषताओं के चलते यूपी आज देश में कई कृषि उत्पादों के उत्पादन में अग्रणी राज्य बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस बात को दोहराते हैं कि उत्तर प्रदेश में प्रकृति और भगवान की विशेष कृपा है, जिससे यह प्रदेश 'फूड बास्केट ऑफ इंडिया' बनने की क्षमता रखता है।

राज्य सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक हर स्तर पर सहयोग दे रही है ताकि वे वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन कर सकें। खेती अब सिर्फ जीवनयापन का जरिया नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ बनने की ओर अग्रसर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

निर्यात में क्रांति लाएगी खेती, यूपी बनेगा ऑर्गेनिक हब

Jagran Desk

 यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। इन देशों में गुणवत्ता को लेकर सख्त मानकों को ध्यान में रखते हुए सरकार जेवर में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक आधुनिक एक्सपोर्ट हब विकसित कर रही है। इस हब में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं होंगी, जो निर्यात उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगी।

सरकार कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को भी प्राथमिकता दे रही है। बुंदेलखंड और गंगा किनारे के क्षेत्रों में पहले से ही प्राकृतिक खेती हो रही है, जिसे अब पूरे प्रदेश में विस्तार देने की योजना है। विश्व बैंक के सहयोग से चल रही यूपी एग्रीज जैसी योजनाएं पूर्वांचल और बुंदेलखंड को निर्यात के केंद्र के रूप में उभारने की दिशा में सहायक साबित होंगी।

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक और प्राकृतिक विशेषताएं भी इस लक्ष्य को मजबूत आधार देती हैं। इंडो-गंगेटिक बेल्ट की सबसे उपजाऊ भूमि, गंगा-यमुना-सरयू जैसी जलप्रदाय युक्त नदियाँ, और विविध कृषि जलवायु क्षेत्र इस प्रदेश को हर प्रकार की फसल, फल और सब्जी के लिए आदर्श बनाते हैं। इसके अलावा, श्रम की उपलब्धता और लागत की दृष्टि से भी यूपी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी है।

इन सभी विशेषताओं के चलते यूपी आज देश में कई कृषि उत्पादों के उत्पादन में अग्रणी राज्य बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस बात को दोहराते हैं कि उत्तर प्रदेश में प्रकृति और भगवान की विशेष कृपा है, जिससे यह प्रदेश 'फूड बास्केट ऑफ इंडिया' बनने की क्षमता रखता है।

राज्य सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक हर स्तर पर सहयोग दे रही है ताकि वे वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन कर सकें। खेती अब सिर्फ जीवनयापन का जरिया नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ बनने की ओर अग्रसर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/farming-will-bring-revolution-in-exports-up-will-become-organic/article-19397

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.