कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से दर्दनाक मौत, बस स्टॉप पर खड़ी थी हरसिमरत रंधावा

JAGRAN DESK

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की अंधाधुंध फायरिंग में जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा हरसिमरत रंधावा बस स्टॉप पर खड़ी होकर अपने काम पर जाने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक दो कारों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई और एक गोली सीधे उसके सीने में जा लगी।

निर्दोष थी छात्रा, पुलिस कर रही जांच

हैमिल्टन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हरसिमरत इस गोलीबारी की सीधी टारगेट नहीं थी। वह पूरी तरह निर्दोष थी और दुर्भाग्यवश दो वाहनों के बीच हुई फायरिंग का शिकार बन गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या की धारा के तहत जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी और समय

घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की है, जब पुलिस को हैमिल्टन के अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर हरसिमरत को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।

भारत का कनाडाई सरकार से संपर्क

भारत के टोरंटो स्थित महावाणिज्य दूतावास ने छात्रा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मृत्यु से हम स्तब्ध और शोकाकुल हैं।" दूतावास मृतक के परिजनों के संपर्क में है और हर संभव सहायता देने की प्रक्रिया में जुटा है।

फायरिंग के बाद भाग निकली संदिग्ध कार

पुलिस ने बताया कि एक काली कार से एक सफेद सेडान पर गोलीबारी की जा रही थी, तभी एक गोली बस स्टॉप पर खड़ी हरसिमरत को जा लगी। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की कुछ गोलियां पास के एक मकान की खिड़की में भी जा धंसीं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास के इलाकों से डैशकैम और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने में जुटी है, ताकि घटना के समय (7:15 से 7:45 बजे के बीच) की गतिविधियों का सही-सही ब्यौरा मिल सके। जांच में तेजी लाने के लिए आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से दर्दनाक मौत, बस स्टॉप पर खड़ी थी हरसिमरत रंधावा

JAGRAN DESK

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की अंधाधुंध फायरिंग में जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा हरसिमरत रंधावा बस स्टॉप पर खड़ी होकर अपने काम पर जाने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक दो कारों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई और एक गोली सीधे उसके सीने में जा लगी।

निर्दोष थी छात्रा, पुलिस कर रही जांच

हैमिल्टन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हरसिमरत इस गोलीबारी की सीधी टारगेट नहीं थी। वह पूरी तरह निर्दोष थी और दुर्भाग्यवश दो वाहनों के बीच हुई फायरिंग का शिकार बन गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या की धारा के तहत जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी और समय

घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की है, जब पुलिस को हैमिल्टन के अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर हरसिमरत को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।

भारत का कनाडाई सरकार से संपर्क

भारत के टोरंटो स्थित महावाणिज्य दूतावास ने छात्रा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मृत्यु से हम स्तब्ध और शोकाकुल हैं।" दूतावास मृतक के परिजनों के संपर्क में है और हर संभव सहायता देने की प्रक्रिया में जुटा है।

फायरिंग के बाद भाग निकली संदिग्ध कार

पुलिस ने बताया कि एक काली कार से एक सफेद सेडान पर गोलीबारी की जा रही थी, तभी एक गोली बस स्टॉप पर खड़ी हरसिमरत को जा लगी। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की कुछ गोलियां पास के एक मकान की खिड़की में भी जा धंसीं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास के इलाकों से डैशकैम और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने में जुटी है, ताकि घटना के समय (7:15 से 7:45 बजे के बीच) की गतिविधियों का सही-सही ब्यौरा मिल सके। जांच में तेजी लाने के लिए आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/harsimrat-randhawa-was-standing-at-the-bus-stop-due-to/article-18068

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.