मनोज कुमार का कल होगा अंतिम संस्कार, एक्टर के बेटे बोले- लंबे समय से बीमार थे पिता

Bollywood NEWS

मनोज कुमार का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है, उनका अंतिम संस्कार कल 5 अप्रैल को होगा.

एक्टर, डायरेक्टर और पॉलीटिशियन मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी से लेकर प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मू समेत पॉलीटिक्स और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शोक जताया है. वहीं उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार थे और भगवान की कृपा है कि वे आराम से इस दुनिया से चले गए.

'वे लंबे समय से बीमार थे'- कुणाल गोस्वामी

दुर्भाग्य से मेरे पिताजी मनोज कुमार जी का निधन आज सुबह 3.30 बजे हो गया है मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में. वे काफी टाइम से अस्वस्थ थे लेकिन बहुत ही शिद्दत से उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया है. भगवान की कृपा है कि वे चैन से, आराम से इस दुनिया से चले गए हैं. कल सुबह 5 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. आखिरी समय वे स्पेशली अपने नाती-पोतों से बात करते थे. वे बहुत खुश थे बस थोड़े तकलीफ में थे क्योंकि अस्वस्थ थे.

दो हफ्ते से हॉस्पिटल में भर्ती थे मनोज कुमार

मनोज कुमार को 21 फरवरी 2025 को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'दिग्गज अभिनेता श्री मनोज कुमारजी का आज सुबह करीब 3:30 बजे कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शांतिपूर्वक निधन हो गया. वह पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे'.

    उनके चचेरे भाई मनीष आर गोस्वामी कहते हैं, 'यह पूरे देश के लिए दुखद खबर है. देशभक्ति पर फिल्में बनाने का युग आज समाप्त हो गया. यह एक सच्चे भारतीय और सच्ची देशभक्ति के युग का अंत है...'

    मशहूर हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

    मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, 'महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ. वह एक सिनेमा आइकन थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति की भावना के लिए जाना जाता था. उनकी फिल्में राष्ट्रीय गौरव का कारण थीं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं, ओम शांति'.

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पॉलीटिशन और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, विवेक अग्निहोत्री, मनोज मुंतशिर जैसे कलाकारों ने मनोज कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की.

        वेटरन एक्टर 87 साल के थे उन्होंने 1957 में फिल्मों में डेब्यू किया, उनकी पहली फिल्म फैशन थी जिसके बाद उन्होंने उपकार, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम, क्रांति, शहीद, पत्थर के सनम जैसी फिल्मों में काम किया. देशभक्ति पर आधारित फिल्में करने के कारण उन्हें फैंस की तरफ से भारत कुमार नाम दिया गया. मनोज कुमार को उपकार के लिए नेशनल अवार्ड मिला था. मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया वहीं साल 2016 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया.

        -----------------

        हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
        🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
        🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
        🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
        🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

        📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
        👉 आज ही जुड़िए

        www.dainikjagranmpcg.com
        04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

        मनोज कुमार का कल होगा अंतिम संस्कार, एक्टर के बेटे बोले- लंबे समय से बीमार थे पिता

        Bollywood NEWS

        एक्टर, डायरेक्टर और पॉलीटिशियन मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी से लेकर प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मू समेत पॉलीटिक्स और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शोक जताया है. वहीं उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार थे और भगवान की कृपा है कि वे आराम से इस दुनिया से चले गए.

        'वे लंबे समय से बीमार थे'- कुणाल गोस्वामी

        दुर्भाग्य से मेरे पिताजी मनोज कुमार जी का निधन आज सुबह 3.30 बजे हो गया है मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में. वे काफी टाइम से अस्वस्थ थे लेकिन बहुत ही शिद्दत से उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया है. भगवान की कृपा है कि वे चैन से, आराम से इस दुनिया से चले गए हैं. कल सुबह 5 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. आखिरी समय वे स्पेशली अपने नाती-पोतों से बात करते थे. वे बहुत खुश थे बस थोड़े तकलीफ में थे क्योंकि अस्वस्थ थे.

        दो हफ्ते से हॉस्पिटल में भर्ती थे मनोज कुमार

        मनोज कुमार को 21 फरवरी 2025 को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'दिग्गज अभिनेता श्री मनोज कुमारजी का आज सुबह करीब 3:30 बजे कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शांतिपूर्वक निधन हो गया. वह पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे'.

          उनके चचेरे भाई मनीष आर गोस्वामी कहते हैं, 'यह पूरे देश के लिए दुखद खबर है. देशभक्ति पर फिल्में बनाने का युग आज समाप्त हो गया. यह एक सच्चे भारतीय और सच्ची देशभक्ति के युग का अंत है...'

          मशहूर हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

          मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, 'महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ. वह एक सिनेमा आइकन थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति की भावना के लिए जाना जाता था. उनकी फिल्में राष्ट्रीय गौरव का कारण थीं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं, ओम शांति'.

            राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पॉलीटिशन और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, विवेक अग्निहोत्री, मनोज मुंतशिर जैसे कलाकारों ने मनोज कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की.

              वेटरन एक्टर 87 साल के थे उन्होंने 1957 में फिल्मों में डेब्यू किया, उनकी पहली फिल्म फैशन थी जिसके बाद उन्होंने उपकार, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम, क्रांति, शहीद, पत्थर के सनम जैसी फिल्मों में काम किया. देशभक्ति पर आधारित फिल्में करने के कारण उन्हें फैंस की तरफ से भारत कुमार नाम दिया गया. मनोज कुमार को उपकार के लिए नेशनल अवार्ड मिला था. मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया वहीं साल 2016 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया.

              https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/manoj-kumars-funeral-will-be-the-last-rites-of-the/article-16679

              खबरें और भी हैं

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              टाप न्यूज

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
              देश विदेश 
              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
              देश विदेश 
              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              बिजनेस

              ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
              एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
              पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
              शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
              BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
              शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
              Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.