उपराष्ट्रपति पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 9 सितंबर को होगा मतदान

Jagran Desk

देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद—उपराष्ट्रपति—के लिए होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 7 अगस्त को अधिसूचना जारी करते हुए नामांकन प्रक्रिया का शंखनाद कर दिया।

अब उम्मीदवार 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

सबसे अहम बात यह है कि 9 सितंबर को मतदान के साथ-साथ वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी, और नया उपराष्ट्रपति तय हो जाएगा।

धनखड़ के इस्तीफे से खाली हुआ पद

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था, लेकिन समय से पहले पद छोड़ने के कारण अब उपचुनाव की नौबत आई है।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में नए नामों को लेकर चर्चा तेज है और सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

कौन कर सकता है वोट?

उपराष्ट्रपति चुनाव में आम जनता वोट नहीं करती। यह चुनाव संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—के निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों द्वारा किया जाता है। मतदान गुप्त होता है और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation System) के तहत होता है।

उम्मीदवार बनने के लिए शर्तें क्या हैं?

  • भारत का नागरिक होना चाहिए

  • आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए

  • राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता होनी चाहिए

  • किसी भी लाभ के पद (Office of Profit) पर नहीं होना चाहिए—चाहे वो केंद्र, राज्य या किसी स्थानीय निकाय का पद हो

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल

भारत का उपराष्ट्रपति 5 वर्षों के लिए चुना जाता है, लेकिन जब तक उत्तराधिकारी पद नहीं ग्रहण करता, तब तक वह कार्यरत रह सकता है। यह पद राष्ट्रपति के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद माना जाता है। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति (Chairman) की भूमिका भी निभाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

उपराष्ट्रपति पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 9 सितंबर को होगा मतदान

Jagran Desk

अब उम्मीदवार 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

सबसे अहम बात यह है कि 9 सितंबर को मतदान के साथ-साथ वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी, और नया उपराष्ट्रपति तय हो जाएगा।

धनखड़ के इस्तीफे से खाली हुआ पद

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था, लेकिन समय से पहले पद छोड़ने के कारण अब उपचुनाव की नौबत आई है।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में नए नामों को लेकर चर्चा तेज है और सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

कौन कर सकता है वोट?

उपराष्ट्रपति चुनाव में आम जनता वोट नहीं करती। यह चुनाव संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—के निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों द्वारा किया जाता है। मतदान गुप्त होता है और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation System) के तहत होता है।

उम्मीदवार बनने के लिए शर्तें क्या हैं?

  • भारत का नागरिक होना चाहिए

  • आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए

  • राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता होनी चाहिए

  • किसी भी लाभ के पद (Office of Profit) पर नहीं होना चाहिए—चाहे वो केंद्र, राज्य या किसी स्थानीय निकाय का पद हो

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल

भारत का उपराष्ट्रपति 5 वर्षों के लिए चुना जाता है, लेकिन जब तक उत्तराधिकारी पद नहीं ग्रहण करता, तब तक वह कार्यरत रह सकता है। यह पद राष्ट्रपति के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद माना जाता है। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति (Chairman) की भूमिका भी निभाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/notification-of-vice-presidential-by-election-will-be-issued-on/article-30043

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.